फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Double decker can run till gorakhpur

गोरखपुर तक चल सकती है डबल डेकर एक्सप्रेस

Mon, 27 Jun 2022 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Double decker can run till gorakhpur
सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली डबल डेकर एक्सप्रेस गोरखपुर तक दौड़ती नजर आएगी। ट्रेन का विस्तार करने की योजना पर काम चल रहा है। इसे लेकर मुख्यालय स्तर पर विमर्श चल रहा है। फिजिबिलिटी जांची जाएगी। इसके बाद टाइम टेबल बनाने की कवायद शुरू होगी। चूंकि योजना पहले चरण में है, ऐसे में कोई भी अधिकारी इस मुद्दे पर बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

पहले कोहरे और फिर कोविड की वजह से ट्रेन का संचालन ठप रहा। गत दस मई से ट्रेन वापस पटरी पर लौटी, लेकिन ट्रेन में यात्रियों की कमी देखी गई, जिससे रेलवे के लिए राजस्व का भी संकट खड़ा होता रहा। डबल डेकर को लेकर यात्रियों में जो क्रेज था, उसे बढ़ाने के लिए ट्रेन के साथ कई प्रयोग हुए, लेकिन जमीन पर नहीं उतर सके।
विज्ञापन

जयपुर तक चलने से रह गई थी ट्रेन
लखनऊ जंक्शन से आनंद विहार के बीच चलने वाली डबल डेकर और नई दिल्ली जयपुर डबल डेकर को मिलाकर लखनऊ से जयपुर तक डबल डेकर चलाने का प्लान बनाया गया। टाइम टेबल भी जारी हुआ, रूट के कई स्टेशन हटाए गए, कुछ नए स्टेशन जोड़े गए। लेकिन यह कवायद जमीन पर नहीं उतर सकी। इसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से डबल डेकर एक्सप्रेस को सीतापुर के रास्ते दिल्ली के लिए चलाने का प्लान बनाया गया। समय सारिणी तैयार की गई, लेकिन प्लान जमीन पर नहीं उतर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed