फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Double decker bus went out of control and overturned in karnailganj in Gonda.

Gonda: मारपीट के दौरान चालक पर गिरा यात्री, अनियंत्रित होकर पलट गई 100 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस

Wed, 13 Nov 2024 12:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 Nov 2024 12:23 PM IST
सार

गोंडा-लखनऊ मार्ग पर करनैलगंज के शहबाजपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा तब हुआ जब परिचालक से मारपीट के दौरान एक यात्री चालक पर गिर गया।
 

विज्ञापन
Double decker bus went out of control and overturned in karnailganj in Gonda.
अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा-लखनऊ हाइवे पर कटरा शहबाजपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप बुधवार सुबह अनियंत्रित होकर डबल डेकर बस पलटने से चीख-पुकार मच गई। इस दौरान ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में 6 यात्री जख्मी हो गये, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायलों को गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 

विज्ञापन


बुधवार की सुबह करीब आठ बजे लखनऊ गोंडा हाईवे पर दिल्ली से करीब 100 यात्रियों को लेकर गोंडा आ रही डबल डेकर प्राइवेट बस कटरा शहबाजपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। इस दौरान यात्री उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐली-परसौली निवासी लल्लू (30) व मनोज की पत्नी नीलम (25), उमरी बेगमगंज के चंद्रप्रकाश पाठक (36), परसपुर थाना क्षेत्र के पूरे गजराज निवासी बृजराज शुक्ला (72), कौड़िया निवासी सगे भाई जीवनलाल (26) व मिंटू (18) घायल हो गए। इनमें बृजलाल और चंद्रप्रकाश की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीएचसी करनैलगंज में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि बस चालक व खलासी मौके से फरार हो गया। वहीं घटना के कारणों को पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: ये है सीधे लड़कों के शूटर बनने की कहानी, गांव वालों को अभी भी नहीं हो रहा विश्वास
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मीट कारोबारियों के ठिकानों में हुआ खुलासा, 1200 करोड़ नगदी का हिसाब नहीं, पैसे कश्मीर भेजे जाने का संदेह


मारपीट के बाद अनियंत्रित बस पलटी
यात्रियों के मुताबिक, स्थानीय निवासी पांच यात्री जहांगीरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास उतरने की जिद कर रहे थे। बस के कर्मचारियों ने उन्हें करनैलगंज में उतारने की बात कही। इसी बात को लेकर परिचालक और यात्रियों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति चालक के ऊपर गिर गया। जिससे चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। हालांकि, बहुत बड़ा हादसा होते-होते टल गया। 

हादसे से बाद मची चीख-पुकार
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सुबह-सुबह डबल डेकर बस में यात्री आराम से बैठे हुए थे। बस विवाद के बाद पलटने से चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पहुंचे ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस दौरान यात्रियों की आंखों में दहशत नजर आई। वहीं, यात्री एक दूसरे से कुशलक्षेम पूछते रहे। आसपास के गांवों के लोग पहुंच गए और राहत व बचाव में लगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed