फैजाबाद जंक्शन के पूर्वी आउटर सिग्नल के पास हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन की स्पीड कम होने की वजह से किसी को जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना पर रेलवे के अधिकारी वहां पहुंचे और उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया प्वाइंट लॉक न होने की जानकारी सामने आ रही है। आखिरी स्लाइड में देखें हेल्पलाइन नंबर और ट्रेनों के बदले रूट...
जानकारी के मुताबिक देहरादून से चलकर हावड़ा जाने वाले देहरादून हावड़ा एक्सप्रेस फैजाबाद रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर पर पटरी से उतर गई।
3 of 8
फैजाबाद ट्रेन हादसा
- फोटो : amar ujala
सिग्नल का पोल तोड़कर पांच डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। एस1, एस2, एस3 आरक्षित और 2 जनरल डिब्बे शामिल हैं।
4 of 8
फैजाबाद में हादसा
- फोटो : amar ujala
ट्रेन में बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं। दुर्घटना के बाद लखनऊ से फैजाबाद,शाहगंज, गोरखपुर, गोंडा, वाराणसी लाइन जाम हो गई है। मौके पर मेडिकल सुविधाएं पहुंचा दी गई हैं, राहत कार्य जारी है।
5 of 8
रेल हादसा
- फोटो : amar ujala
ये हैं हेल्पलाइन नंबर- वाराणसी: 0542-2503814, लखनऊ: 09794830973, फैजाबाद: 05278222603। हावड़ा-दून के पटरी से उतरने पर कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है, आगे की स्लाइड्स में देखें...