{"_id":"5808ec7a4f1c1b592c70539b","slug":"dont-write-letters-to-mulayam-in-my-support-says-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश की सपा नेताओं से अपील, मेरे समर्थन में नेताजी को न लिखें पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश की सपा नेताओं से अपील, मेरे समर्थन में नेताजी को न लिखें पत्र
Updated Thu, 20 Oct 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं से अपील की है कि वह मेरे समर्थन में मुलायम सिंह यादव को पत्र न लिखें।
विज्ञापन
उन्होंने 5, कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर मिलने आए युवा नेताओं से अपील की है।
गौरतलब है कि एमएलसी उदयवीर के लिखे गए पत्र में सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव पर अखिलेश से ईर्ष्या रखने के साथ-साथ कई आरोप लगाए थे।
जिसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में इस पत्र की चर्चा हो रही है। इसके अलावा, सपा में मची अंतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी के रजत जयंती समारोह के दो दिन पहले ही सीएम अखिलेश विकास रथ यात्रा के लिए रवाना हो रहे हैं।
अखिलेश के इस कदम को पार्टी नेतृत्व से नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है।