फुटपाथ पर फेंके गए नवजात को नोच कर खा गए कुत्ते, मिले शव के सिर्फ कुछ हिस्से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महज दो दिन पहले शनिवार को ही नवजात बच्ची सड़क पर लावारिस मिली थी। अभी 72 घंटे भी नहीं बीते और सोमवार को फिर संवेदनहीन घटना सामने आई। घटना क्वीनमेरी अस्पताल के पास फुटपाथ की है। खास बात है कि तड़के या रात का सन्नाटा नहीं था, बल्कि दोपहर में तीन बज रहे थे। गेट के सामने बने पार्किंग स्थल के पास राहगीरों ने आवारा कुत्तों को एक गठरी के मंडराते हुए देखा तो उसके पास पहुंचे।
वहां मौजूद चार से पांच कुत्तों का झुंड शव को बुरी तरह नोच कर खा रहा था। शव को लेकर कुत्तों में खींचतान हो रही थी। आवार कुत्ते नवजात के कंधे से लेकर हाथ व पैर की ओर का पूरा हिस्सा नोचकर खा चुके थे। नवजात का शव देख वहां मौजूद लोगों ने कुत्तों को खदेड़ा। देखते ही देखते यहां लोगों का जमावड़ा लगने लगा।
लोगों ने इसकी जानकारी केजीएमयू चौकी पर दी। लेकिन मामला यहां का नहीं बल्कि वजीरगंज थाने का होने की बात कही गई। बाद में वजीरगंज पुलिस ने शव के अवशेष कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वजीरगंज एसओ पंकज सिंह का कहना है कि शव को कुत्ते बुरी तरह नोच चुके थे। इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है कि शव बच्चे का था या बच्ची का।
देखने में लग रहा था अबॉर्शन का केस
देखने से लग रहा था कि शायद मामला अबॉर्शन का है। शव को छुपा कर रखा गया होगा और मौका मिलते ही इसे अस्पताल के बाहर फेंक दिया गया होगा। इसकी पूछताछ क्वीनमेरी अस्पताल प्रशासन से भी की जाएगी।
बीते कुछ माह में क्वीनमेरी व आसपास के मामले
यह महज एक मामला नहीं। बल्कि क्वीनमेरी अस्पताल में बीते कुछ माह में ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।
20 नवंबर 2016 : क्वीन मेरी की कैंटीन के पास कोई फेंक गया नवजात
23 फरवरी 2017 : क्वीन मेरी के बाहर नवजात का शव मिलने से हड़कंप
10 सितंबर 2017 : दो नवजातों को नाली-कूड़े में फेंका, नोंच रहे थे कुत्ते