{"_id":"609fc13cac55ad3cf819eb2b","slug":"dogs-attacked-on-a-deer-in-gomati-nagar-vistar-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: जंगल से भटककर आए हिरण पर कुत्तों ने झुंड ने हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: जंगल से भटककर आए हिरण पर कुत्तों ने झुंड ने हमला कर किया घायल
Sat, 15 May 2021 06:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 15 May 2021 06:10 PM IST
सार
कई बार संपर्क करने पर भी वन विभाग की टीम घंटों तक रेस्क्यू के लिए नहीं पहुंची। इस दौरान हमले में घायल हुआ हिरण जमीन पर पड़ा रहा।
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ हिरण।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र के बाघामऊ गांव में शुक्रवार को जंगल से भटककर आए एक हिरण को कुत्तों ने नोंचकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हिरण का इलाज कराने के लिए वन विभाग को सूचना दी। मगर घंटों बीतने के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
गोमतीनगर विस्तार थाने के एसएचओ पवन कुमार पटेल ने बताया कि जंगल से भटककर आए हिरण को कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया था। घायल हिरण को चिड़ियाघर भेजा गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन