फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Documents of Mukhtar Ansari's property not found.

लखनऊ: मुख्तार अंसारी की संपत्तियों के अभिलेख तलाश रहा प्रशासन, नहीं मिल रहा रिकॉर्ड

Wed, 13 Oct 2021 04:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 Oct 2021 04:48 PM IST
सार

लखनऊ जिला प्रशासन के पास मुख्तार अंसारी व उसकी पत्नी की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज नहीं हैं। इस संबंध में आजमगढ़ के एसपी ने पत्र भेजकर जानकारी मांगी है।

विज्ञापन
Documents of Mukhtar Ansari's property not found.
बाहुबली मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ जिला प्रशासन मुख्तार अंसारी व उनकी पत्नी आफ्शा अंसारी की पुरानी संपत्तियों के अभिलेख तलाश रहा है। प्रशासन के पास इनका रिकार्ड नहीं है। एसडीएम सदर प्रफुल्ल त्रिपाठी ने एलडीए व नगर निगम को पत्र लिखकर पूछा है कि उनके पास इनकी संपत्तियों से संबंधित कोई अभिलेख हो तो उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन


प्रशासन ने संपत्तियों के अभिलेखों की तलाश आजमगढ़ एसपी द्वारा भेजे गए पत्र पर शुरू की है। पत्र में पुराने लखनऊ की दो संपत्तियों के बारे में पूछा गया है कि वह किस-किस के नाम रही हैं और उनका पूरा ब्योरा क्या है। एसडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी के अनुसार जिस जमीन की बात हो रही है, वह हुसैनगंज व लखनऊ के पुराने 86 गांवों से जुड़ी है। उसके अभिलेख तहसील में नहीं हैं।
विज्ञापन


वर्ष 1983-84 में लगी आग में इन गांवों के अभिलेख जल चुके हैं। इसीलिए एलडीए व नगर निगम से जमीन के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। चूंकि एलडीए के नक्शों व नगर निगम के पास टैक्स का ब्योरा रहता है, इसलिए वहां से इस बारे में अभिलेख मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed