फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors will learn ways to communicate and behave better with patients

Lucknow News: डॉक्टर सीखेंगे मरीजों से बेहतर संवाद और बर्ताव के तरीके

Thu, 10 Apr 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Doctors will learn ways to communicate and behave better with patients
केंद्र के  शुभारंभ के मौके पर अति​थि।
लखनऊ। डॉक्टरों का काम सिर्फ मरीजों की समस्या सुनकर उन्हें परामर्श देना ही नहीं है। उनकी जिम्मेदारी है कि वे मरीजों से बेहतर तरीके से संवाद और बर्ताव करें। डॉक्टर और चिकित्सीय विद्यार्थियों को इसकी नीतियों के बारे में प्रशिक्षण देने के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान और अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय में बुधवार को यूनेस्को के बायोएथिक्स केंद्र का उद्धाटन किया गया।
विज्ञापन


लोहिया संस्थान में बायोएथिक्स केंद्र की नोडल प्रोफेसर नवबीर पसरिचा ने बताया कि यूनेस्को के बायोएथिक्स केंद्र का मकसद मरीजों को बेहतर व्यवहार का एहसास कराना है। इसके लिए डॉक्टर और विद्यार्थी दोनों को प्रशिक्षित किया जाएगा। बात और बर्ताव के साथ ही डॉक्टर और विद्यार्थियों को चिकित्सा संबंधी अन्य एथिक्स की जानकारी भी दी जाएगी। इस मौके पर लोहिया संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव मिश्रा, प्रो. वेद प्रकाश मिश्रा, प्रो. मैरी मैथ्यू, प्रो. प्रद्युम्न सिंह और प्रो. रसेल डिसूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed