फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctors will be punished

गायब मिले डॉक्टरों का कटेगा एक दिन का वेतन

Fri, 20 Jun 2014 01:01 AM IST
मनीष कुमार सिंह/ अमर उजाला, लखनऊ
मनीष कुमार सिंह/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 Jun 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
doctors will be punished

बलरामपुर अस्पताल में डीएम के निरीक्षण के दौरान गायब मिले डॉक्टरों का एक दिन का वेतन कटेगा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग और जिलाधिकारी कार्यालय से अस्पताल को चिकित्सकों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश की कॉपी मिल गई है।

मालूम हो कि चार जून को जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में ओपीडी से 15 डॉक्टर गायब मिले थे जिसके बाद डीएम ने सभी डॉक्टरों की रजिस्टर में अनुपस्थिति लगा दी थी।


ओपीडी का निरीक्षण करने में पंद्रह डॉक्टर गायब मिले जबकि ओपीडी के बाहर मरीजों की भारी भीड़ लगी थी।

इससे नाराज डीएम तुरंत सीएमएस डॉ. यूएन राय के कमरे में पहुंचे और उपस्थिति रजिस्टर में जिन डॉक्टरों ने साइन नहीं किया था। उनको अनुपस्थित कर दिया।

इन डॉक्टरों में डॉ. ऋषि सक्सेना,, प्लास्टिक सर्जन डॉ. राजीव लोचन, ऑर्थो सर्जन डॉ. एनएन त्रिपाठी, डॉ. बीके यादव, डॉ. सुमेर सिंह, डॉ. पीएस नेगी, डॉ. आई शरण, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. रविंद्र कुमार, और डॉ. विष्णु कुमार समेत  गैस्ट्रासर्जन, नेफ्रोलॉजी, बाल रोग और डेंटल ओपीडी से डॉक्टर नदारद मिले थे।
विज्ञापन


जिसकी वजह से मरीजों को परेशान होना पड़ा था।

निरीक्षण के दौरान मौजूद अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों को डीएम ने चेतवानी देते हुए डॉक्टरों को समय से ओपीडी आने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed