फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors take money fo surgery without doing it

सर्जरी के लिए वसूली रकम मगर नहीं किया ऑपरेशन

Mon, 29 Jun 2015 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Mon, 29 Jun 2015 04:27 PM IST
विज्ञापन
Doctors take money fo surgery without doing it

पैर में दिक्कत के बाद बलरामपुर अस्पताल पहुंची एक बुजुर्ग से डॉक्टर ने 10,800 रुपये ले लिए। ऑपरेशन के लिए डॉक्टर ने मंगलवार को डेट भी दे दी लेकिन ओटी के दिन डॉक्टर ने हृदयगति असामान्य बताकर ओटी से बाहर कर दिया।

विज्ञापन


17 दिन से बुजुर्ग महिला वार्ड में पड़ी है लेकिन न सर्जरी हुई और न ही डॉक्टर देखने आते हैं। परिवारीजनों ने डॉक्टर से पैसे वापस मांगा तो उसने अनसुना कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। परिवारीजन पैसा मिलने के इंतजार में दिन काट रहे हैं।
विज्ञापन


हरदोई के भटपुर निवासी दधीच की पत्नी कमला देवी (60) को दाहिने पैर में दर्द और संक्रमण की शिकायत के बाद बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑर्थो सर्जन ने सर्जरी की सलाह दी और इंप्लांट की जरूरत बताकर 10,800 रुपये जमा करा लिए। पैसा लेने के बाद डॉक्टर ने सभी जरूरी जांचें करवाईं। सभी रिपोर्ट सामान्य होने पर 16 जून को ऑपरेशन की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओटी पहुंचे तो डॉक्टर ने अचानक हृदयगति असामान्य बताकर ओटी से वापस कर दिया। बुधवार को दोबारा डेट लेने पहुंचे तो डॉक्टर ने हृदय के इलाज के लिए लॉरी कार्डियोलॉजी जाने की सलाह दे दी।

इसके बाद डॉक्टर ने इलाज ही बंद कर दिया। डॉक्टर को जमा किए गए 10,800 रुपये मांगे तो उसने अनसुना कर दिया और अब बात करने को तैयार नहीं है।

17 दिन से इलाज का इंतजार

Doctors take money fo surgery without doing it

दधीच बताते हैं कि 12 जून से लेकर अब तक 17 दिन गुजर गए लेकिन इलाज नहीं मिला है। डॉक्टर देखने को तैयार नहीं है और कोई आला अधिकारी वार्ड में आता नहीं है जिससे परेशानी बता सकें।

डॉक्टर पैसा वापस कर दे तो छुट्टी लेकर घर चले जाएं लेकिन वो पैसा देने को तैयार नहीं है। वार्ड में तैनात कर्मचारी और दूसरे स्टाफ अब दबाव बनाने लगे हैं कि वार्ड खाली करो। अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

परिवारीजनों का आरोप है कि डॉक्टर पैसा वापस नहीं करना चाहता है। पहले हृदय संबंधी समस्या बताई और अब सांस का रोगी बता रहा है। अस्पताल में हृदय और सांस दोनों के रोगी हैं लेकिन डॉक्टर ने हृदय और चेस्ट रोग विशेषज्ञ से दिखाने के लिए नहीं लिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed