फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors saved a patient's life by removing a 26 cm long gallbladder.

Lucknow News: डॉक्टरों ने 26 सेमी लंबा पित्ताशय निकालकर बचाई मरीज की जान

Wed, 16 Sep 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Doctors saved a patient's life by removing a 26 cm long gallbladder.
सिविल अस्पताल में हुआ ऑपरेशन।
लखनऊ। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर मरीज की जान बचाई है। डॉक्टरों ने युवक के पेट से 26 सेंटीमीटर लंबा और 450 ग्राम वजन का पित्ताशय सफलतापूर्वक निकाला है। यह पित्ताशय मवाद से भरा था और लिवर व आंतों से बुरी तरह चिपका हुआ था।
विज्ञापन

बछरावां (रायबरेली) निवासी मरीज (32) एक महीने से पेट दर्द, उल्टी और मितली से परेशान था। नौ सितंबर को वह सिविल अस्पताल की सर्जरी ओपीडी में आया। जांच में पित्ताशय में पथरी, सूजन और मवाद निकला। उसी दिन उसे भर्ती कर लिया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्रा ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान स्थिति सामान्य से कहीं ज्यादा जटिल थी। पित्ताशय अपने बड़े आकार के कारण लिवर के पीछे और बड़ी आंत से चिपका था। ऐसे में कॉमन बाइल डक्ट और खून की नलियों को नुकसान का खतरा था। टीम ने जेंटल डिसेक्शन तकनीक से सावधानीपूर्वक उसे अलग कर निकाला।
विज्ञापन

डॉ. मिश्रा के अनुसार, मेडिकल लिटरेचर में 30 सेमी तक के पित्ताशय के केस दर्ज हैं, लेकिन 26 सेमी और 450 ग्राम का केस भी बेहद दुर्लभ है। सर्जरी के बाद मरीज अब स्वस्थ है और निगरानी में है। इस सफल सर्जरी में डॉ. विनोद कुमार वर्मा, डॉ. सचिन कुमार, एनेस्थीसिया से डॉ. डीके गुप्ता और ओटी असिस्टेंट डॉ. सुदेश कुमार शामिल रहे। निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपील :
डॉ. आनंद मिश्रा ने लोगों से अपील की कि लगातार पेट दर्द, अपच या पीलिया को नजरअंदाज न करें, समय पर डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed