फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors performed a complex surgery to remove a cyst from a woman's liver.

Lucknow News: डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर महिला के लिवर से निकाली सिस्ट

Fri, 19 Sep 2025 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Doctors performed a complex surgery to remove a cyst from a woman's liver.
रामसागर मिश्रा संयुक्त अस्पताल।
लखनऊ। बीकेटी स्थित रामसागर मिश्रा संयुक्त अस्पताल के डॉक्टरों ने लिवर में मौजूद तीन बड़ी सिस्ट निकालकर महिला की जान बचाई है। यह संक्रमित सिस्ट हाइडेटिड (परजीवी संक्रमण) थी, जो फीताकृमि, कुत्ते, सुअर व दूसरे पशुओं में पाया जाता है। सिस्ट फटने की स्थिति में पहुंच चुकी थी। डॉक्टरों का दावा है कि यह बीमारी दुर्लभ श्रेणी में आती है।
विज्ञापन

सीतापुर के संदना बाबरपुर निवासी लक्ष्मी (37) को परिजनों ने बीकेटी के रामसागर मिश्रा अस्पताल की ओपीडी में सर्जन डॉ. अजीत सिंह को दिखाया। महिला को पेट में दर्द, मितली समेत अन्य समस्या थी। डॉ. अजीत ने जांच कर मरीज के लिवर में गांठ होने की बात कही और ऑपरेशन की सलाह दी। सर्जन डॉ. अजीत ने एनेस्थेटिक डॉ. उमाशंकर लाल, डॉ. सुमित महाराज व टीम के साथ ऑपरेशन कर सिस्ट निकाली। अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि सर्जन, एनेस्थीसिया डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन को सफलता से पूरा किया।
विज्ञापन

हाइटेडिट सिस्ट से नुकसान
डॉ. अजीत ने बताया कि हाइटेडिट सिस्ट शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकता है, लेकिन लिवर में 60 से 70 फीसदी संभावित है। उसके बाद फेफड़े में 20 से 30 फीसदी मरीजों को यह दिक्कत होती है। मरीज में पेट दर्द के अलावा शरीर के विभिन्न अंगों में गांठ हो सकती हैं। सिस्ट का आकार छोटे से लेकर बड़ा हो सकता है। सिस्ट शरीर में फट भी सकता है, जिससे जान जा सकती है। यह एनाफिलेक्टिक शॉक का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed