{"_id":"5eaf26188ebc3e907149b63f","slug":"doctors-mango137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैंगोमैन ने कोरोना फाइटर्स को समर्पित की आम की नई किस्म, रखा ये नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैंगोमैन ने कोरोना फाइटर्स को समर्पित की आम की नई किस्म, रखा ये नाम
Mon, 04 May 2020 05:28 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
कलीमुल्ला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलिहाबाद में आम के मौसम में लगभग हर वर्ष आम की नई किस्म तैयार करने वाले मैंगोमैन पद्मश्री कलीम उल्ला खां ने कोरोना महामारी के बीच भी आम की एक नई किस्म इजाद की है।
विज्ञापन
उन्होंने आम के इस नई किस्म को कोरोना फाइटर्स को समर्पित करते हुए इसका नाम डॉक्टर्स रखा है। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अपने फर्ज के प्रति डटे डॉक्टर, पुलिसकर्मी और कर्मचारियों को आम की नई किस्म समर्पित की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस समय देश मे एक भयंकर महामारी का प्रकोप है। इसके बचाने के लिए हमारे डॉक्टर, पुलिसकर्मी व राजस्व कर्मचारी रात-दिन लगे हुए हैं। इन सभी कर्मचारियों को आम की नई प्रजाति इजाद कर इनको समर्पित की है।
विज्ञापन
डॉक्टर्स आम की खासियत पूछने पर उन्होंने कहा, ‘होनहार बिरवान के होत चिकने पात’ यानी जिस नए पेड़ के फल को डॉक्टर्स का दर्जा दिया है, वह पूरी तरह स्वस्थ और सुंदर है। साथ ही उससे निकले फल भी काफी स्वस्थ व सुंदर है। इसलिए इस नई किस्म को कोरोना फाइटर्स के नाम समर्पित किया है।