फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors' hunger strike continues; medical check-ups conducted amid concerns over the deteriorating health of some.

Lucknow News: डॉक्टरों का अनशन जारी, कुछ की तबीयत बिगड़ने की आशंका पर हुई जांच

Sun, 20 Sep 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Doctors' hunger strike continues; medical check-ups conducted amid concerns over the deteriorating health of some.
डॉक्टरों का अनशन जारी।
लखनऊ। समान कार्य-समान वेतन की मांग को लेकर सीएचसी-पीएचसी में बॉन्ड के तहत तैनात डॉक्टरों की भूख हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी गांधी प्रतिमा के सामने जारी रही। इस दौरान कुछ डॉक्टरों की तबीयत बिगड़ने की आशंका पर मौके पर उनकी स्वास्थ्य जांच कराई गई, हालांकि जांच में सभी की रिपोर्ट सामान्य पाई गई।
विज्ञापन

एमबीबीएस व पीजी के बाद सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती दो साल के बॉन्ड के तहत होती है। राजकीय मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के वेतन अलग-अलग हैं। इसे लेकर सीएचसी-पीएचसी में बॉन्ड के तहत डॉक्टर करीब एक माह से आंदोलन कर रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को 1.20 लाख रुपये मासिक वेतन मिलता है। वहीं, ग्रामीण अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों को करीब 55 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आश्वासन के बाद उन्होंने आंदोलन कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया था। मगर अब तक शासनादेश जारी न होने से इन डॉक्टरों ने शुक्रवार को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के सामने भूख हड़ताल शुरू कर दिया। चार डॉक्टर भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जिनमें डॉ. अखिलेश्वर, डॉ. चितरंजन, डॉ. अजय और डॉ. राम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed