{"_id":"65c54464cd888f5f1d08c82d","slug":"doctor-took-a-nap-got-into-the-car-at-six-raebareli-news-c-101-1-slko1031-110443-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डॉक्टर को आई झपकी, छह पर चढ़ाई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डॉक्टर को आई झपकी, छह पर चढ़ाई कार
Fri, 09 Feb 2024 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दिया। हादसे में छह लोग जख्मी हो गए। गुस्साए लोगों ने कार सवार प्राइवेट चिकित्सक की न सिर्फ धुनाई की, बल्कि कार पर पथराव किया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर चिकित्सक की जान बचाई। कार चला रहे चिकित्सक को झपकी आने पर हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
बछरावां-मौरावां मार्ग पर शाम करीब चार बजे एक कार बछरावां की ओर आ रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर एक चाट के ठेले से जा टकराई। हादसे में ठेला तालाब में जा गिरा और उसके आसपास खड़े बबुरिहा खेड़ा निवासी रिंकू (28), अनुज (49), मयंक (13), सोनू (26) व अन्य दो लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद गुसाई भीड़ ने चार पहिया वाहन पर पथराव कर दिया। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। कार चला रहे एवं क्षेत्र के थुलेंडी गांव के रहने वाले प्राइवेट चिकित्सक संजर किदवई (48) की धुनाई कर दी। चिकित्सक उन्नाव किसी काम से गए हुए थे। वापस आते समय उनको झपकी आ गई, जिस कारण हादसा हो गया। कार में सिर्फ वही थे।
विज्ञापन
गुस्साई भीड़ ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वह चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। मयंक की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दो घायलों ने निजी अस्पताल में उपचार कराया।
कोतवाली प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिली है। वाहन को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया गया है।