{"_id":"5f2904ed8ebc3e9f6b1b1c68","slug":"doctor-siddarth-patel-answered-the-questions-of-patients","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घुटने में दर्द हो तो उकड़ू और पलथी मारकर बैठने से बचें, डॉक्टर ने दिए ये सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुटने में दर्द हो तो उकड़ू और पलथी मारकर बैठने से बचें, डॉक्टर ने दिए ये सुझाव
Tue, 04 Aug 2020 12:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुटनों में दर्द हो तो उकड़ू और पलथी मारकर बैठने से दर्द बढ़ता जाता है। सुबह टहलते हैं तो थोड़ी गति कम कर दें। यह कहना है कि आईएमए के सदस्य और हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ पटेल का। वह अमर उजाला मेडिकल हेल्पलाइन में लोगों के सवालों का जवाब दे रहे थे। पेश हैं प्रमुख सवाल जिन्हें ज्यादातर लोगों ने पूछा।
सवालः मेरे घुटनों में कुछ दिन से दर्द रहता है। क्या करें? - मधु जानकीपुरम, नीलिमा मोहनलालगंज
जवाबः घुटनों में दर्द होने पर उकड़ू और पलथी मारकर न बैठें। सीढ़ी चढ़ने मेें भी सावधानी बरतें। गरम पट्टी से घुटनों की सिंकाई करें। दर्द से जुड़ी क्रीम आती हैं, उसका प्रयोग कर सकते हैं। लंबे समय तक दर्द रहता है तो चिकित्सक को दिखाएं। एक्सरे के साथ कुछ जांचें कराई जाती हैं, जिससे दर्द की वजह पता लग जाती है। फिर उसी हिसाब से आगे का इलाज प्लान किया जाता है।
सवाल: हड्डियों की मजबूती के लिए क्या करें? - रामचंद्र गोमती नगर, अखिलेश चौक
जवाबः नियमित तौर पर कसरत करते रहें। इससे हड्डियों का लचीलापन बना रहेगा। विटामिन डी और सी वाली चीजों का ज्यादा सेवन करें। प्रतिदिन एक गिलास दूध लें। कुछ देर धूप सेंकें। दूध से बनी चीजेें, रेशेदार फल, हरी सब्जियां खाते रहें।
विज्ञापन
सवालः मेरे गर्दन व कुहनी में दर्द रहता है। चक्कर आता है। - मंजू इंद्रा नगर, अशर्फी लाल जानकीपुरम
जवाबः सोते समय तकिया न लगाएं। कुर्सी पर सीधे बैठें। गर्दन झुकाकर कोई काम ना करें। मुलायम सर्वाइकल कॉलर का प्रयोग कर सकते हैं। इससे भी आराम न हो तो चिकित्सक को दिखाएं। चिकित्सक गर्दन की कसरत बता देंगे, जिसे नियमित तौर पर करना होगा। सप्ताहभर के लिए दर्द निवारक दवा लेना पड़ सकता है। इसी तरह कुहनी में दर्द के लिए टेनिट एल्बो सपोर्ट लगा सकते हैं। वजनदार चीजें ना उठाएं, शुगर जांच करा लें।

कुछ दिन से हाथ ऊपर नहीं उठ रहा
डॉ सिद्धार्थ पटेल
- फोटो : amar ujala
सवालः मेरे कमर में दर्द रहता है। इससे बचने के लिए क्या करें? - रंजना वृंदावन कॉलोनी, प्रियारानी आशियाना
जवाबः वजन काबू में रखें। वजन बढ़ेगा तो समस्या बढ़ जाएगी। आगे झुककर कोई वजनदार चीज न उठाएं। तखत पर लेटें। दो से तीन इंच से ज्यादा मोटा गद्दा न बिछाएं। कैल्शियम और विटामिन्स के टैबलेट ले सकती हैं। दर्द लगातार बढ़ रहा हो तो चिकित्सक को दिखाकर एमआरआई करा लें। ताकि यह पता चल सके कि रीढ़ की हड्डी में किसी तरह की समस्या तो नहीं है।
सवालः मेरे जोड़ों में दर्द रहता है। एड़ी में सुबह के समय ज्यादा दर्द रहता है। फिर धीरे-धीरे आराम मिल जाता है। ऐसे में क्या करें? -सरिता आशियाना, संगीता गोमती नगर
जवाबः पूरे शरीर में लगातार दर्द रहता है तो यह रुमेटाइड अर्थराइटिस के लक्षण हैं। इसके लिए रुमेटोलॉजिस्ट अथवा आर्थोपेडिक्स सर्जन को दिखाएं। इसमें लंबे समय तक दवाएं खाने की जरूरत पड़ती हैं। एड़ी में दर्द के लिए मुलायम एड़ी की चप्पल पहनें। स्पोर्ट्स शूज का भी प्रयोग कर सकती हैं। बहुत देर तक एक ही तरह से खड़ी ना रहें। गुनगुने पानी से एड़ी की सिंकाई करें।
सवालः मेरे कंधों में दर्द रहता है। कुछ दिन से हाथ ऊपर नहीं उठ रहा है। - सुरेश सिंह अलीगंद, अंजलि आशियाना
जवाबः यह समस्या शुगर की वजह से हो सकती है। पहले शुगर की जांच करा लें। चिकित्सक को दिखाएं। कुछ एक्सरसाइज बताई जाती है। शुगर को नियंत्रित करने के लिए भी दवाएं लेनी पड़ेगी। इसमें एक्सरसाइज का काफी महत्व होता है।