उरई के डॉक्टर की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव, बेटा-बेटी भी हैं क्वारंटीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई से केजीएमयू रेफर किए गए कोरोना पॉजिटिव मिले डॉक्टर की पत्नी की रिपोर्ट भी रविवार को पॉजिटिव आ गई। उन्हें वार्ड में भर्ती किया गया है।
उधर डॉक्टर को प्लाज्मा थेरेपी का पहला डोज दिया गया है। डॉक्टर के बेटे और बेटी को केजीएमयू में क्वारंटीन किया गया था, रविवार देर शाम उन्हें बीबीडी के क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया।
उरई निवासी और वहीं जिला अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर का बेटा केजीएमयू से ही एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है व बेटी गुड़गांव में नौकरी करती है।
डॉक्टर को दी गई प्लाज्मा थेरेपी की पहली डोज
संक्रामक रोग यूनिट के प्रभारी डॉ. डी. हिमांशु ने बताया कि डॉक्टर को सांस लेने में ज्यादा दिक्कत थी। उन्हें प्लाज्मा थेरेपी की पहली डोज रविवार को दी गई।
उरई निवासी कोरोना पीड़ित डॉक्टर वहां एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने केजीएमयू से ही पढ़ाई की है। जानकारी मिलते ही केजीएमयू के सभी चिकित्सक उनका हालचाल लेने में जुटे रहे।