{"_id":"6a2c7291a6bfed28580c2623","slug":"doctor-plotted-to-rob-rs-5-lakh-one-arrested-lucknow-news-c-13-lko1070-1780790-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डॉक्टर ने रची थी पांच लाख लूटने की साजिश, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डॉक्टर ने रची थी पांच लाख लूटने की साजिश, एक हिरासत में
Sat, 13 Jun 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बख्शी का तालाब में बृहस्पतिवार शाम को रुदही निवासी एनजीओ संचालिका संगीता से पांच लाख रुपये लूटने की साजिश उन्हीं के परिचित डालीगंज निवासी डॉक्टर ने रची थी। एनजीओ संचालिका संगीता ने देर रात थाने में सतवंत व अन्य पर एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी सतवंत को हिरासत में ले लिया है।
एनजीओ संचालिका के अनुसार, वह डालीगंज निवासी परिचित डॉक्टर से गोशाला के लिए पांच लाख रुपये लेकर कैब से घर के लिए निकली थीं। उन्हीं के साथ डॉक्टर तीन साथी भी सवार थे। सीतापुर हाईवे पर कार सवार तीन लोगों ने उनकी कैब पर फायरिंग करके पांच लाख रुपये लूट लिए थे। बीकेटी थाने की पुलिस को लूट की घटना संदिग्ध लगी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया है कि पूरी घटना की साजिश डॉक्टर ने रची थी। संगीता से लूट करने वाले भी डॉक्टर के साथी थे।
डॉक्टर पर लाखों की थी देनदारी
डाॅक्टरों पर लाखों रुपये की देनदारी है। लोगों को रकम न देनी पड़े इसलिए उसने साजिश रची। पुलिस घटना में संगीता की भूमिका की भी जांच कर रही है। एसीपी बख्शी का तालाब विकास पांडेय ने बताया कि पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के बाद जो लोग दूसरी कार से आए थे वे कौन थे।