{"_id":"682ec75a5e9f3a1759008f26","slug":"doctor-duped-rs-72-75-lakh-name-getting-a-plot-case-registered-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: प्लॉट दिलाने के नाम पर डॉक्टर से 72 लाख की ठगी, इलाज के बहाने किया था संपर्क, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: प्लॉट दिलाने के नाम पर डॉक्टर से 72 लाख की ठगी, इलाज के बहाने किया था संपर्क, केस दर्ज
Thu, 22 May 2025 01:16 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 22 May 2025 01:16 PM IST
सार
लखनऊ में डॉक्टर को प्लॉट दिलाने के नाम पर 72 लाख रुपये की ठगी की गई है। मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
जालसाजी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीजीआई के तेलीबाग सैनिक नगर स्थित स्पर्श चिल्ड्रन हॉस्पिटल एंड होम्योपैथिक सेंटर के एमडी से जालसाज पिता-पुत्र ने प्लॉट दिलाने के नाम पर 72.75 लाख रुपये ठग लिए। रजिस्ट्री में टालमटोल देख पीड़ित ने पड़ताल की तो करतूत सामने आयी। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने चेक दिए, जो बाउंस हो गए। एसीपी कैंट अभय प्रताप मल्ल के आदेश पर पीजीआई थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अखिलेश पांडेय ने बताया कि सितंबर 2024 में हिमांशु द्विवेदी उर्फ अंकित द्विवेदी बेटे का इलाज कराने अस्पताल आया था। वेटिंग एरिया में इंतजार के बाद मिलने पर हिमांशु ने अस्पताल को और बड़ा करने की नसीहत दी। इस पर पीड़ित ने कहा कि बगल वाला प्लॉट मिल जाएगा तो विस्तार हो पाएगा। पूछने पर आरोपी ने कहा कि प्लॉट रायबरेली के एचसी शुक्ला का है जो उसके रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP Storm News: प्रदेश में आफत बनकर आई आंधी-बारिश, पूर्वी और पश्चिम के जिलों में 19 मौतें; रास्तों पर गिरे सैकड़ों पेड़. ये हैं पूर्वानुमान
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि वह प्लॉट का सौदा करा देगा। हामी भरने पर आरोपी ने उसकी फर्म शशांक इंटरप्राइजेज के खाते में रुपये डालने और फिर उसी रुपये से प्लॉट खरीद कर अखिलेश के नाम पर रजिस्टर्ड करने की बात कही। डॉक्टर ने कई बार में विभिन्न माध्यमों से 72.75 लाख रुपये का भुगतान कर दिया।
ये भी पढ़े- यूपी: लखनऊ से खाटूश्याम जा रहे मां और दो बेटों की सड़क हादसे में मौत, तीन गंभीर रूप से घायल; परिवार पर टूटा आफत का पहाड़
आरोपी ने दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कराने की बात कही, लेकिन बाद में टालमटोल करने लगा। शक होने पर डॉ. अखिलेश ने पड़ताल की तो उन्हें ठगी का पता चला।