फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बार-बार होने वाले सिरदर्द को न करें नजरअंदाज, तुरंत डॉक्टर से करें संपर्क

Tue, 10 Dec 2019 11:41 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Dec 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
Do not ignore the headache, contact a doctor immediately, say health experts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कहीं आप भी तो बार-बार होने वाले सिरदर्द को नजरअंदाज नहीं करते और उससे राहत को कोई न कोई पेनकिलर खा लेते हैं। यदि ऐसा आप लगातार करते आ रहे हैं तो यह आदत तुरंत छोड़ें और डॉक्टर से मिलें। चिकित्सकों का कहना है कि दर्द की दवा का ज्यादा सेवन भी सिरदर्द का बड़ा कारण बनता जा रहा है। डॉक्टरों की भाषा में इसे ‘मेडिकेशन ओवरयूज हेडेक’ कहते हैं।

Trending Videos
Do not ignore the headache, contact a doctor immediately, say health experts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अब यह एक सामान्य समस्या है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही और जागरूकता के अभाव में लोग 4-5 साल से दिक्कतें झेल रहे हैं। केजीएमयू और एसजीपीजीआई के न्यूरोलॉजी विभाग में इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसमें महिलाओं का प्रतिशत ज्यादा है। ओपीडी में आने वाले ऐसे मरीजों में 70 फीसदी तक महिलाएं होती हैं। इनमें 40 प्रतिशत तक शहरी होती हैं।

Do not ignore the headache, contact a doctor immediately, say health experts
प्रतीकात्मक तस्वीर
दर्द को नजरअंदाज करने, सह लेने की आदत और जागरूकता के अभाव में महिलाएं इसका ज्यादा शिकार हो रही हैं।
बढ़ रहीं ये समस्याएं
गैस्ट्रिक अल्सर, खून की कमी, दर्द की दवा का बेअसर हो जाना।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Do not ignore the headache, contact a doctor immediately, say health experts
प्रो. विमल पालीवाल - फोटो : अमर उजाला

बढ़ रहे मामले लोग जागरूक नहीं
बचपन से हम सुनते आ रहे हैं कि दर्द निवारक दवाओं का जरूरत से ज्यादा सेवन कर लिया जाए तो दुष्प्रभाव निश्चित है। इसके बावजूद मेडिकेशन ओवरयूज हेडेक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों में जागरूकता का अभाव है। - प्रो. विमल पालीवाल न्यूरोलॉजी, एसजीपीजीआई


 
विज्ञापन
Do not ignore the headache, contact a doctor immediately, say health experts
डॉ रवि उनियाल - फोटो : अमर उजाला
दोगुना समय लगता है ठीक होने में
बताई गई दवा से दर्द ठीक नहीं हो रहा है तो उसी डॉक्टर को बताएं। अपने मन से या बार-बार वही दवा न लें। हालात बेहद खराब होने पर मरीज को ठीक होने में दोगुना समय लगता है। साथ ही दवाओं के साइड इफेक्ट व कई अन्य तरह की दिक्कतें पैदा होती है। - डॉ. रवि उनियाल, असिस्टेंट प्रोफेसर न्यूरोलॉजी, केजीएमयू
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed