{"_id":"5bb33a91867a55013c43bef5","slug":"do-complain-against-auto-tempo-drivers-on-this-mobile-number","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑटो-टेंपो चालक वसूलें अधिक किराया तो इस नंबर पर करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो-टेंपो चालक वसूलें अधिक किराया तो इस नंबर पर करें शिकायत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 02 Oct 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में सीएनजी की कीमत बढ़ जाने के बाद सोमवार को ऑटो-टेंपो चालकों ने खुद ही मनमाना किराया बढ़ाकर वसूलना शुरू कर दिया। इसे लेकर चालकों और सवारियों में सुबह से शाम तक नोकझाेंक होती रही।
विज्ञापन
यात्रियों ने बताया कि सोमवार सुबह से ऑटो-टेंपो चालकों ने जिस रूट का किराया पांच था, उसका सात रुपये और जहां का सात से आठ रुपये था वहां 10 रुपये वसूलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
हजरतगंज चौराहे पर चारबाग से आने वाली सवारियों संग चालकों की तकरार देखी गई। इसी प्रकार दारुलशफा, चौक, निशातगंज एवं डालीगंज के टेंपो स्टैंड पर मनमाना किराया वसूलने को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन
उधर, ऑटो एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने कहा कि जो चालक अधिक किराया वसूले उसकी शिकायत ऑटो नंबर सहित मोबाइल नंबर 9415756308 पर कर सकते हैं। इधर, टेंपो-टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष राजेश राज ने बताया कि टेंपो का किराया बढ़ा नहीं है। चार अक्तूबर को किराया बढ़ाने का प्रस्ताव दिया जाएगा।
सिटी बस का भी बढेगा किराया
सीएनजी महंगी होने से लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी की सिटी बस पर हर महीने 11 लाख रुपये का बोझ बढ़ गया है। कंपनी के प्रबंध निदेशक आरिफ सकलेन ने बताया कि इस घाटे की भरपाई के लिए सिटी बस का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार हो रहा है।
इसमें औसतन दो रुपये यात्री किराया बढ़ाने का प्रस्ताव राज्य परिवहन प्राधिकरण को भेजा जाएगा।
इसमें औसतन दो रुपये यात्री किराया बढ़ाने का प्रस्ताव राज्य परिवहन प्राधिकरण को भेजा जाएगा।