फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DM should decide on night curfew by looking at number of covid patients says Yogo Adityanath.

कोविड संक्रमितों की संख्या के आधार पर जिलाधिकारी लें नाइट कर्फ्यू का फैसला, अफसरों से बोले सीएम योगी

Sat, 10 Apr 2021 07:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 10 Apr 2021 07:15 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री योगी का आदेश, सार्वजनिक आयोजन, विवाह समारोह या अन्य कार्यक्रम रात 9 बजे तक सम्पन्न कर लिए जाएं।
  • उन्होंने कहा कि कोरोना का यह दूसरा फेज भी पहले चरण की भांति भले ही चुनौतीपूर्ण है लेकिन सामूहिक प्रयासों से इस पर काबू पाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।
  • जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जांच और टीकाकरण में किसी को भी दिक्कत न आए।
  • उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोरोना से बचाव के कार्यक्रमों में किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य होगी।

विज्ञापन
DM should decide on night curfew by looking at number of covid patients says Yogo Adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जारी दिशा निर्देशों का हर हाल में अनुपालन कराएं। जिलों में कोविड केस की संख्या का आकलन कर नाईट कर्फ्यू का निर्णय डीएम अपने स्तर से लें लेकिन यह स्थिति आने से पहले जिला प्रशासन ऐसी व्यवस्था बनाए, जिससे कोई भी सार्वजनिक आयोजन, विवाह समारोह या अन्य कार्यक्रम रात 9 बजे तक सम्पन्न कर लिए जाएं।

विज्ञापन


इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाए और उन्हें शासन की ओर से निर्धारित मानकों का अनुपालन करने को प्रेरित किया जाए। सीएम योगी शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में कोरोना नियंत्रण, कोविड टीकाकरण और इंसेफेलाइटिस उन्मूलन के संबंध में मंडलीय समीक्षा बैठक ने की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना का यह दूसरा फेज भी पहले चरण की भांति भले ही चुनौतीपूर्ण है लेकिन सामूहिक प्रयासों से इस पर काबू पाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। कोरोना जांच और टीकाकरण के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जांच और टीकाकरण में किसी को भी दिक्कत न आए। कोविड मरीजों के इलाज के लिए डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों में बेड की संख्या में कोई कमी नहीं आनी चाहिए और भर्ती मरीजों को सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए।

कोरोना से बचाव को प्रेरित करें और सद्भावनापूर्वक कार्रवाई भी करें

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोरोना से बचाव के कार्यक्रमों में किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य होगी। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ न होने देना, सामाजिक दूरी का अनुपालन और मास्क के प्रयोग की अनिवार्यता पर लगातार नज़र रखी जाए। इसके लिए सद्भावनापूर्वक प्रवर्तन की कार्रवाई भी की जाए।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना से बचाव के लिए स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। सीएम योगी ने कहा सभी जिलों के डीएम और सीएमओ कोरोना के संबंध में नियमित समीक्षा करें, जांच और टीकाकरण पर फोकस करते हुए कोरोना का फैलाव रोकने की दिशा में ठोस कार्यवाही करें।

इंसेफेलाइटिस खात्मे के कगार पर, फिर भी बचाव और इलाज के इंतजाम रखें मुकम्मल

सीएम योगी ने इंसेफेलाइटिस उन्मूलन के प्रयासों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति से किए गए समन्वित प्रयासों से इंसेफेलाइटिस अब खात्मे के कगार पर है। फिर भी इससे बचाव और इलाज में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बचाव और इलाज के मुकम्मल इंतज़ाम पर ध्यान रखें। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान जारी रहे। मुख्यमंत्री को बताया गया कि इंसेफेलाइटिस प्रभावित मंडल के सभी गांवों में शौचालय की व्यवस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed