{"_id":"6a2f1034a3779623140f2972","slug":"dm-inspected-facilities-on-the-lucknow-kanpur-expressway-lucknow-news-c-13-lko1096-1783416-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर डीएम ने जांचीं सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर डीएम ने जांचीं सुविधाएं
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।
लखनऊ। जिलाधिकारी विशाख जी ने रविवार को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। उन्होंने सफर कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बनी के पास स्थित किमी संख्या 27 और उन्नाव में किमी संख्या 35 स्थित नियंत्रण कक्ष देखे। जिलाधिकारी ने उनकी कार्यप्रणाली समझी।
एनएचएआई के अधिकारियों ने एक्सप्रेसवे पर लगे कैमरों की जानकारी दी। उन्होंने आपात स्थितियों में यात्रियों को मिलने वाली सहूलियतों के बारे में बताया। करीब डेढ़ घंटे तक जिलाधिकारी ने यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया। मुख्य महाप्रबंधक गौतम विशाल और परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेसवे परियोजना पूरी हो गई है। वाहनों की निगरानी के लिए 63 पैन टिल्ट जूम कैमरे लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 21 बदले जा सकने वाले लेंस और 16 वीडियो इमेज पहचान प्रणाली के कैमरे भी लगे हैं।