{"_id":"69270f8275cc862be10f9448","slug":"dl-approval-will-be-affected-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1489738-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डीएल अप्रूवल नहीं होने से आवेदक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डीएल अप्रूवल नहीं होने से आवेदक परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
आज व कल भी अपूवल का काम नहीं होगा
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ समेत प्रदेश के आरटीओ, एआरटीओ कार्यालयों में बुधवार को डीएल अप्रूवल का काम नहीं हुआ। इससे आवेदकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को भी यह काम ठप रहेगा। इस दौरान आवेदक आरटीओ जाकर अपनी फोटो कैप्चर करा सकेंगे, डीएल टेस्ट दे सकेंगे, लेकिन उनका अप्रूवल 29 नवंबर के बाद ही मिलेगा। दरअसल, डीएल संबंधित सेवा प्रदाता कंपनी बदली जा रही है। लखनऊ में सिल्वर टच जिम्मेदारी संभालेगी। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों रोजमार्टा व फोकॉम इस काम को देखेगी। शुक्रवार तक कंपनियां क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में हार्डवेयर इंस्टॉलेशन का कार्य करेंगी, इसके चलते डीएल अपूवल नहीं हो सकेगा।