फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   diwali shopping offers on laptops.

दिवाली धमाकाः 15 हजार का डेस्कटॉप 6999 में

Thu, 16 Oct 2014 05:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 16 Oct 2014 05:22 PM IST
विज्ञापन
diwali shopping offers on laptops.

दीपावली पर्व के साथ ही शहर के कंप्यूटर बाजारों में भी रौनक छाने लगी है।

विज्ञापन


कोई अपने लिए लैपटॉप पसंद कर रहा है तो कोई डेस्कटॉप। वहीं, कंप्यूटर दुकानदारों ने भी लोगों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर स्कीम लांच की है।

मसलन, स्टूडेंट्स को लुभाने के लिए 15 हजार रुपये वाला डेस्कटॉप आधे से भी कम दाम 6999 रुपये में उपलब्ध है।
इसमें एलसीडी या एलईडी भी शामिल हैं। इसी तरह लैपटॉप पर 10 से 15 फीसदी की छूट दी जा रही है।

इतना ही नहीं लैपटॉप या डेस्कटॉप खरीदने पर एसेसरीज यानी पैनड्राइव, कीपैड, क्लीयरिंग बतौर गिफ्ट दिए जा रहे हैं।

सज गए शोरूम

diwali shopping offers on laptops.
कंप्यूटर की प्रमुख बाजार हजरतगंज के लालबाग स्थित नाजा मार्केट में खरीदारों के उमड़ने का सिलसिला शुरू हो चुका है।
बुधवार को कोई लैपटॉप तो कोई डेस्कटॉप का मोलभाव करता नजर आया।


कंप्यूटर व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष जीवेश उपाध्याय ने बताया कि इस दीपावली पर 18,999 से 70 हजार रुपये कीमत के लैपटॉप शोरूम में सज चुके हैं।

इन पर पांच से 15 फीसदी की छूट है। उन्होंने बताया कि 25 हजार रुपये में सभी फंक्शन वाला लैपटॉप को आसानी से खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद पर मिलेंगे आकर्षक गिफ्ट

diwali shopping offers on laptops.

उन्होंने बताया कि छात्र और छात्राओं की सुविधा के लिए अब तक जो डेस्कटॉप 15 हजार रुपये में बिकते थे उनकी कीमत घटाकर 6999 रुपये कर दी गई है।

इस डेस्कटॉप के साथ 15 इंच का एलसीडी या एलईडी और एक साल की गारंटी का कार्ड मिलेगा।

वहीं, लैपटॉप-डेस्कटॉप की खरीद पर गिफ्ट के रूप में पैन ड्राइव, हेडफोन, क्लीयरिंग किट, की पैड, माउस आदि दिए जाएंगे।

विज्ञापन

ब्रांडेड फुटवियर्स भी भारी छूट

diwali shopping offers on laptops.

ब्रांडेड फुटवियर और कपड़ों पर भी ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा देने वाली वेबसाइट बड़े ऑफर दे रही हैं।

प्यूमा, रीबॉक, नाइक आदि लगभग सभी बड़े ब्रांड्स के फुटवियर पर फ्लैट 50 फीसदी छूट तक के ऑफर उपलब्ध हैं।

प्यूमा का 3499 रुपये की कीमत वाला स्पोर्ट्स शूज एक वेबसाइट पर मात्र 1749.50 रुपये में उपलब्ध है।

इसी तरह विभिन्न ब्रांड के कपड़ों से लेकर चश्मों, घड़ियों, किताबों, रसोई घर के सामान आदि पर भी यहां अच्छा खास डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed