{"_id":"6aac526f92816b8d820d9df9","slug":"diwali-no-guarantee-of-reaching-home-return-ticket-booked-lucknow-news-c-13-lko1096-1925156-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली : घर पहुंच पाने की गारंटी नहीं, वापसी का टिकट बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली : घर पहुंच पाने की गारंटी नहीं, वापसी का टिकट बुक
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। दिवाली के बाद वापसी के लिए ट्रेन और विमान टिकटों की बुकिंग में तेजी आई है। लखनऊ से नई दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं। हालांकि, त्योहार से पहले दिल्ली और मुंबई से लखनऊ आने के लिए टिकटों का संकट बरकरार है।
लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली चेयरकार और रेगुलर ट्रेनों में 1148 तक सीटें खाली हैं। मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस में भी सीटें रिक्त चल रही हैं। तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में नौ, 11 व 12 नवंबर को 457, 242, 235 सीटें रिक्त हैं। इसके एग्जीक्यूटिव में 79, 49, 61 सीटें खाली हैं। वंदे भारत की चेयरकार में नौ, 10 व 12 नवंबर को 1148, 1009, 1108 सीटें उपलब्ध हैं। शताब्दी एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस में भी सीटें रिक्त हैं। परंतु, त्योहार से पहले सात नवंबर को दिल्ली से लखनऊ आने वाली ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा 260 के पार चल रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
मुंबई रूट की ट्रेनों में स्थिति
गोमतीनगर से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में नौ व 10 नवंबर को 28 व 53 सीटें रिक्त हैं। इसकी थर्ड एसी में आठ व 14 सीटें खाली हैं। गोरखपुर-पनवेल की थर्ड एसी में 191 तक सीटें उपलब्ध हैं। कुशीनगर एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस और सीतापुर एलटीटी जैसी ट्रेनों में मामूली वेटिंग है। लेकिन त्योहार से पहले मुंबई से लखनऊ आने वाली ट्रेनों में 150 पार तक वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विमानों से आना-जाना महंगा
दिवाली के बाद लखनऊ से दिल्ली जाने वाली नॉनस्टॉप फ्लाइटों के किराये में अधिक वृद्धि नहीं हुई है। इंडिगो की उड़ान का किराया 5,233 रुपये और एयर इंडिया एक्सप्रेस का 5,214 रुपये है। लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान का किराया 8,335 रुपये है। हालांकि, त्योहार से पहले मुंबई से लखनऊ आने पर इंडिगो का किराया 19,396 रुपये तक है। दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ानों का किराया 7,420 रुपये तक चल रहा है।