{"_id":"69729510eea1b4b72200ddc2","slug":"diwakar-singh-chauhan-is-the-unopposed-president-for-the-second-consecutive-term-lucknow-news-c-13-lko1096-1571682-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दिवाकर सिंह चौहान लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दिवाकर सिंह चौहान लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष
Fri, 23 Jan 2026 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
दिवाकर सिंह चौहान को प्रमाणपत्र देते एआरओ शरद सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बख्शी का तालाब। दिवाकर सिंह चौहान लगातार दूसरी बार उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक की बख्शी का तालाब शाखा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। बृहस्पतिवार को एआरओ शरद सिंह ने उन्हें प्रमाणपत्र सौंपा। इस मौके पर विधायक योगेश शुक्ला के साथ बड़ी संख्या में भाजपा के मंडल, मोर्चा अध्यक्ष व पदाधिकारी उनके स्वागत के लिए बख्शी का तालाब विकासखंड कार्यालय पहुंचे।
अध्यक्ष निर्वाचित होने पर दिवाकर सिंह चौहान ने कहा है कि पिछले कार्यकाल के दौरान कोई खामियां रह गई होंगी तो उन्हें सुधारा जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बख्शी का तालाब क्षेत्र के किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। विधायक योगेश शुक्ला ने कहा है कि उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक निरंतर किसानों के लिए हितकारी साबित हुआ है। दिवाकर सिंह चौहान के निर्वाचित होने पर ब्लॉक सभागार के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया है।