{"_id":"5e27e8068ebc3e4b1902335a","slug":"divyang-ran-away-from-rajkiya-bal-grah-of-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः राजकीय बालगृह से दिव्यांग किशोर भागा, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः राजकीय बालगृह से दिव्यांग किशोर भागा, मचा हड़कंप
Wed, 22 Jan 2020 11:47 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के पारा स्थित राजकीय बालगृह से संकेत स्कूल गया मूक-बधिर दिव्यांग किशोर भाग निकला। इसकी सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन तलाश शुरू हुई, पर कोई सुराग तक नहीं लगा। इसके बाद महिला एवं बाल कल्याण विभाग को सूचित करने के साथ चाइल्ड लाइन व पुलिस को सूचना दी गई।
मंगलवार को डीपीओ के निर्देश पर पारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस बालगृह में 70 बालक हैं। इसमें से 25 बच्चे बालगृह से दो स्कूलों में पढ़ने जाते हैं। सोमवार को दिव्यांग किशोर (14) भी स्कूल को निकला। बालगृह कर्मचारी के साथ छह बच्चे संकेत विद्यालय पहुंचे, पर प्रार्थना के बाद क्लास रूम में पांच ही बच्चे मिले।
इस पर शिक्षक ने बालगृह कर्मचारी को सूचित किया। अधीक्षक आदित्य यादव ने बताया कि स्टाफ ने तलाशा, पर किशोर का सुराग नहीं मिला। इस पर देर शाम महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अलावा चाइल्ड लाइन और पुलिस को सूचना दी गई। जीआरपी को भी अलर्ट किया गया।

दर्ज कराई रिपोर्ट
इसके बावजूद मंगलवार तक किशोर के न मिलने पर महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे उपनिदेशक सर्वेश पांडेय को सूचना दी गई। उनके निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उपनिदेशक के मुताबिक किशोर संकेत विद्यालय के पीछे की दीवार फांदकर भागा।
प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि किशोर घर जाना चाहता था। अधीक्षक के मुताबिक महेश 2016 में लावारिस लाया गया था। उसे जीआरपी ने रेलवे चाइल्ड लाइन को सौंपा था। बाद में उसे बाल कल्याण समिति के निर्देश पर राजकीय बालगृह बालक लाया गया था।