फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   diversion in old lucknow

Lucknow News: पुराने शहर में 23 की शाम को वाहनों के आवागमन के रास्तों में रहेगा बदलाव

Wed, 23 Oct 2024 04:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
diversion in old lucknow

विज्ञापन


लखनऊ। श्री रामलीला महोत्सव की तरफ से बुधवार शाम भरत मिलाप शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा शाम सात बजे संतोषी माता मंदिर चौक से शुरू होकर नींबू पार्क, लाजपत नगर, कोनेश्वर चौराहा, पोस्ट ऑफिस तिराहा, चौक चौराहा, चरक चौराहा, चौक थाने के सामने से सराफा गली होते हुए फूल मंडी पर जाकर समाप्त होगी। इसलिए पुराने शहर में शाम 6 बजे से यात्रा समाप्ति तक वाहनों के आवागमन के रास्तों में बदलाव रहेगा।

ऐसे आ-जा सकेंगे वाहन



- हरदोई रोड, बालागंज की ओर से आने वाले वाहन कोनेश्वर तिराहे से चौक चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन घंटाघर, नींबू पार्क (रूमी गेट चौकी), पक्का पुल होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन




- खुन-खुनजी गर्ल्स कॉलेज तिराहे से आने वाले वाहन चौक चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन कमला नेहरू चौराहा होकर जा सकेंगे।

- नींबू पार्क (रूमी गेट चौकी) चौराहे से लाजपतनगर (अमित क्राॅकरी) तिराहे, खुन-खुनजी गर्ल्स कालेज तिराहे की ओर वाहन नहीं जाएंगे। ये वाहन घंटाघर या पक्का पुल होकर अपने-अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मेडिकल क्राॅस (कमला नेहरू) चौराहे से चौक चौराहे व चरक पैथाेलॉजी, नक्खास की ओर वाहन जाने पर पाबंदी होगी। ये वाहन फूलमंडी, नींबू पार्क तिराहा या मेडिकल कॉलेज होकर अपने जा सकेंगे।


- नक्खास तिराहे से चरक पैथाेलॉजी, कमला नेहरू चौराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन नादान महल रोड, रकाबगंज पुल या बाजारखाला हैदरगंज होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

- घंटाघर तिराहे से आने वाले वाहन कोनेश्वर तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन हुसैनाबाद (रामगंज) तिराहा या नींबू पार्क होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed