फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   District supply officer of bulandshahar abhay pratap singh suspended.

UP News : बुलंदशहर के जिला पूर्ति अधिकारी निलंबित, महिला कर्मियों के प्रति अनैतिक आचरण का आरोप

Wed, 21 Sep 2022 06:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 21 Sep 2022 06:29 PM IST
सार

कर्मचारी संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों की ओर से शिकायत होने से गंभीर आरोपों की पुष्टि होती है। इस रिपोर्ट केआधार पर शासन ने अभय प्रताप सिंह को सस्पेंड कर दिया है । उन्हें संभागीय खाद्य नियंत्रक सहारनपुर कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन
District supply officer of bulandshahar abhay pratap singh suspended.
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बुलंदशहर के जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह को शासन ने निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ राशन विक्रेताओं से अवैध वसूली करने, स्टाफ का उत्पीड़न करने एवं महिला कर्मियों के प्रति अनैतिक आचरण करने जैसे कई आरोप हैं।

विज्ञापन


एमएलसी देवेंद्र सिंह लोधी, यूपी फूड एंड सिविल सप्लाईज इंस्पेक्टर्स, आफिसर्स एसोसिएशन, आपूर्ति स्टाफ राशन विक्रेता कल्याण समिति आदि विभिन्न स्तरों से बुलंदशहर के जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह के खिलाफ शासन को शिकायत मिली थी। इस पर विशेष सचिव मार्कंडेय शाही को जांच अधिकारी बनाया गया था। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह स्पष्ट हो रहा है कि अभय प्रताप सिंह को आरोपों में प्रथमदृष्टया दोषी पाया गया है।  
विज्ञापन


इनके द्वारा अधीनस्थ कर्मियों के माध्यम से राशन विक्रेताओं से अवैध वसूली एवं सुविधाओं की मांग, मांग की पूर्ति न होने पर राशन विक्रेताओं के विरुद्ध फर्जी मुकदमा एवं राशन की दुकान निरस्त किए जाना, अधीनस्थ स्टाफ एवं राशन विक्रेताओं का मानसिक एवं आर्थिक उत्पीड़न, स्टाफ के साथ अमर्यादित भाषा एवं महिला कर्मियों के प्रति अनैतिक आचरण एवं दुर्व्यवहार आदि आरोप गंभीर प्रकृति के हैं । इनकी कार्यप्रणाली से कर्मचारियों एवं उचित दर विक्रेताओं में भी असंतोष है। इनकी कार्यप्रणाली भी संदिग्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों की ओर से शिकायत होने से इन आरोपों को और अधिक बल मिलता है व पुष्टि होती है। इस रिपोर्ट केआधार पर शासन ने अभय प्रताप सिंह को सस्पेंड कर दिया है । उन्हें संभागीय खाद्य नियंत्रक सहारनपुर कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed