फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   District Panchayat President Election: Today, the last day of withdrawal of nominations, political parties exerted their strength

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : नामांकन वापसी का अंतिम दिन आज, सभी ने झोंकी ताकत, तीन को होगा मतदान

Tue, 29 Jun 2021 11:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 29 Jun 2021 11:08 AM IST
सार

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में उम्मीदवार 29 जून को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। 3 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। दोपहर 3 बजे बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
District Panchayat President Election: Today, the last day of withdrawal of nominations, political parties exerted their strength
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में नामांकन वापसी का मंगलवार को दोपहर 3 बजे तक होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में उम्मीदवार 29 जून को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। 3 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। दोपहर 3 बजे बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि 75 में से 18 जिला पंचायतो में निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इनमें से 17 जिलों में भाजपा एक इटावा में सपा के उम्मीदवार का निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुना जाना तय है।
विज्ञापन


मैनपुरी के डीएम से रिपोर्ट तलब
राज्य निर्वाचन आयोग ने सपा की शिकायत पर मैनपुरी के जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब की है। विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह सहित सपा के नेताओं ने मैनपुरी में आचार संहिता का उल्लंघन होने और सदस्यों को धमकाने की शिकायत की थी। आयोग के विशेष कार्याधिकारी एस.के.सिंह ने बताया कि सपा की शिकायत पर मैनपुरी के डीएम से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


उधर, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में सोमवार को आयोग पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। सपा का आरोप है कि भाजपा सत्ता के संरक्षण में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में धांधली कर रही है। सपा के जिला पंचायत सदस्यों को धमकाया जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल में एमएलसी राजपाल कश्यप, रामवृक्ष यादव सहित अन्य नेता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed