{"_id":"66c91459108a9a9e3f0556a4","slug":"district-panchayat-members-body-found-in-the-river-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106394-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जिला पंचायत सदस्य का शव नदी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जिला पंचायत सदस्य का शव नदी में मिला
Sat, 24 Aug 2024 04:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। वार्ड नंबर-पांच से जिला पंचायत सदस्य का शव शुक्रवार को राप्ती नदी के भकला घाट के पास मिला। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नेपाल के पूर्व सांसद तथा मंत्री रहे स्वर्गीय दिनेश चंद्र यादव के पुत्र व जिले के वार्ड नंबर-पांच से जिला पंचायत सदस्य रहे धनंजय यादव भिनगा के दहाना बस स्टैंड के पास रहते थे। बुधवार शाम को वह तहसील तिराहा जाने की बात कह घर से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। जिला पंचायत सदस्य के भाई इंद्रसेन यादव उर्फ प्रमोद यादव ने भिनगा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई।
शुक्रवार दोपहर को उनका शव भिनगा-बहराइच फोरलेन स्थित राप्ती नदी के भकला घाट पुल के पास मिला। एएसपी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुसार करवाई की जाएगी।