फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   District Magistrate has directed all banks and their branches to remain open today

लखनऊः आज खुलेंगे सभी बैंक और उनकी शाखाएं, डीएम का आदेश

Sun, 25 Oct 2020 02:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 Oct 2020 02:59 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate has directed all banks and their branches to remain open today
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना - फोटो : amar ujala

आज सभी बैंक खुलेंगे। जिला अधिकारी ने आज सभी बैक और उनकी शाखाओं को खोले रखने का आदेश दिया है ताकि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लक्ष्यों को पूरा किया जा सके। इस संबंध में शासन की ओर आदेश जारी किया जा चुका है। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत यूपी के रेहड़ी व पटरी दुकानदारों के 3,46,150 ऋण आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी 27 अक्तूबर को इन रेहड़ी व पटरी दुकानदारों को ऋण वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि केंद्र व राज्य सरकार पटरी दुकानदारों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित हैं। 
विज्ञापन


आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना क्रियान्वित की जा रही है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना में प्रदेश में अब तक 6,22,167 आवेदन मिले हैं। इनमें से 3,46,150 आवेदन पत्र स्वीकृत किए गए हैं। यह संख्या देश में सर्वाधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना के लाभार्थी को 10 हजार रुपये ऋण के रूप में बिना धरोहर के उपलब्ध कराने का प्रावधान है। ऋण का भुगतान लाभार्थी साल भर में या इससे पहले भी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed