फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   District hospital is not getting uninterrupted power supply

Lucknow News: जिला अस्पताल को नहीं मिल पा रही निर्बाध बिजली आपूर्ति

Sun, 11 Aug 2024 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 11 Aug 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
District hospital is not getting uninterrupted power supply
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा को निर्बाध बिजली आपूर्ति मुहैया कराने के लिए स्वतंत्र फीडर का निर्माण कराया जा रहा है। यह कार्य निर्माण अवधि पूरा होने के बाद भी अधूरा है। इससे ओपीडी से लेकर ओटी तक में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिना कटौती संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा को विद्युत आपूर्ति मिले। इसके लिए नौ करोड़ 29 लाख रुपये खर्च कर विद्युत निगम की ओर से अस्पताल परिसर में स्वतंत्र विद्युत फीडर का निर्माण कराया जा रहा है। यह निर्माण कार्य मई 2023 में पूरा होना था, लेकिन अवधि पूरा होने के एक वर्ष बाद भी निर्माण कार्य अधूरा है। इससे जिला अस्पताल को निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्वतंत्र फीडर में अब तक पैनल नहीं लग सका है। साथ ही विद्युत आपूर्ति को नियंत्रित करने के लिए बनाए गए कंट्रोल यूनिट में अभी तक कनेक्शन सहित अन्य कार्य अधूरे हैं।
विज्ञापन

इमरजेंसी लेकर ओटी में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की आवश्यकता
जिला चिकित्सालय में बने एनआरसी सेंटर, एनआईसीयू, पैथोलॉजी, मरीज भर्ती वार्ड व आपातकालीन यूनिट में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की आवश्यकता होती है। इसी तरह सीटी स्कैन यूनिट, ब्लड बैंक, एक्सरे यूनिट, ऑपरेशन थिएटर सहित अन्य स्थानों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मिलनी चाहिए, लेकिन कई बार जेनरेटर न चलने की स्थिति में अस्पताल कर्मियों के साथ ही मरीजों को भी समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के लिए बन रहे विद्युत फीडर में अभी कई काम अधूरे हैं, जिसे जल्द पूरा कराने को कहा गया है।
- डाॅ. रामगोपाल सीएमएस संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed