फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   district administration tussle with revenue officials

यहां जबरदस्ती टांग अड़ाते हैं कलक्टर साहब

Wed, 06 Nov 2013 01:43 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Wed, 06 Nov 2013 01:43 PM IST
विज्ञापन
district administration tussle with revenue officials

राजस्व वसूली में जिला प्रशासन के हस्तक्षेप को लेकर वाणिज्य कर अफसरों और कलक्टरों के बीच ठन गई है।

विज्ञापन


विभागीय अफसरों ने इसे बेजा करार देते हुए वाणिज्य कर आयुक्त से इस पर रोक लगाने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर सेवा संघ ने कहा है कि इससे वसूली प्रभावित हो रही है।

संघ का कहना है कि राजस्व वसूली लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों के बढ़ते गैरवाजिब हस्तक्षेप से विभाग में रोष व्याप्त है।

जिलाधिकारी वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी, जनगणना, वीआईपी ड्यूटी, पल्स पोलियो, दवा छिड़काव, परीक्षा ड्यूटी, बाढ़ राहत कार्य, मेला ड्यूटी में लगा देते हैं।

इसके चलते वसूली प्रभावित हो रही है। फिर भी जिलाधिकारी वाजिब कारण सुनने को तैयार नहीं होते हैं। मॉनिटरिंग व समीक्षा बैठक में शासन के निर्देशों की सीमा तक लांघ जाते हैं।
विज्ञापन


संघ के महासचिव मनोज त्रिपाठी ने पत्र में कहा है कि समीक्षा बैठक में अमानवीय व्यवहार किया जाता है। विशेष अनुसंधान शाखा जांच के संबंध में अनुमति दिए जाने में आनाकानी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed