फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dispute in ambedkar mahasabha on greet dalit samman to cm yogi

मुख्यमंत्री योगी को दलित मित्र सम्मान देने पर आंबेडकर महासभा में घमासान

Sat, 07 Apr 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 Apr 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
dispute in ambedkar mahasabha on greet dalit samman to cm yogi
CM YOGI - फोटो : SELF

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आंबेडकर महासभा की ओर से दलित मित्र सम्मान देने के फैसले पर खींचतान शुरू हो गई है। महासभा के ही संस्थापक सदस्य पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी और पूर्व आईएएस अधिकारी हरीश चंद्र ने इसे गलत बताया है।

विज्ञापन


दोनों ने आमसभा बुलाकर डॉ. लालजी निर्मल पर कार्रवाई की मांग की है। दारापुरी का तर्क है कि सामान्य एवं प्रबंधकारिणी की बैठक में इस तरह का फैसला नहीं किया गया।
विज्ञापन


वहीं, डॉ. निर्मल का कहना है कि प्रत्येक फैसले के लिए आमसभा की बैठक नहीं बुलाई जाती। फैसले मुख्य रूप से पदाधिकारी ही लेते हैं। जो इस निर्णय के खिलाफ  हैं वह उचित फोरम पर बात करें, सुर्खियां न बटोरें।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह के सम्मान का कोई प्रावधान नहीं : दारापुरी 

महासभा के संस्थापक सदस्य पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी का आरोप है कि दलितों पर फर्जी मुकदमे लिखे जा रहे हैं। फिर महासभा के संविधान में इस तरह के सम्मान देने देने का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने दावा किया कि विरोध सिर्फ अकेले वह या हरिश्चंद्र ही नहीं बल्कि कई संस्थापक सदस्य कर रहे हैं। 

योगी ने डॉ. आंबेडकर के हर स्थान पर लगवाए चित्र : निर्मल 

डॉ. लालजी निर्मल का कहना है कि वह समाज की भलाई के लिए हर सरकार को अपना मानते हैं। दलितों के नाम पर सियासत करने वालों को आपत्ति हो रही है। डॉ. आंबेडकर और दलितों के लिए मोदी और योगी सरकार ने जो किया उससे वह दलितों के मित्र ही हैं। योगी ने डॉ. आंबेडकर का हर स्थान पर चित्र लगाकर उन्हें सम्मान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed