Lucknow News: एक्सपोर्ट में दिक्कत पर चर्चा के साथ इंडस्ट्री को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
उत्तर प्रदेश निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो की उपायुक्त रोचना श्रीवास्तव ने कहा कि एक्सपोर्ट की दिक्कत को लेकर किसी भी तरह युवाओं को घबराने की जरूरत नहीं। एक्सपोर्ट प्रमोशन डिपार्टमेंट का डेडीकेटेड ऑफिस है, जो प्रदेश के एक्सपोर्ट पर ही कार्य कर रहा है। प्रदेश सरकार उद्यमियों के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। इससे हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे निर्यातकों, उद्यमियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। एग्जीबिशन में जाने के लिए भी सरकार उद्यमियों को प्रमोट कर रही हैं। नई निर्यात नीति भी प्रख्यात हो गई है। स्कीम पर जो भी हम इंसेंटिव दे रहे थे, उन्हें हमने डबल-ट्रिपल तो किया ही, हमने कई नई योजनाएं भी लॉन्च की हैं।
आईआईए एक्सपर्ट विंग के सलाहकार और एमए हर्बल के सह संस्थापक यावर अली शाह ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ से देश के उद्यमियों को घबराने की जरूरत नहीं है। हम अमेरिका पर ही निर्भर नहीं है। हमारे देश में श्रम करने वाले युवा बहुतायत में है। तमाम युवा उद्यमी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मेहनत लगन और हुनर के दम पर नई राह निकलेगी।
युवा उद्यमी विकास अभियान के नोडल अधिकारी सर्वेश शुक्ला ने कहा कि एक्सपोर्ट में बहुत सारी कमियां जैसे ट्रांसपोर्टर में लॉजिस्टिक में सब चीजों में दिक्कतें आ रही है। मैं जमीन से जुड़ा हूं तो मैं देखता हूं कि समस्याएं आ रही हैं। जो प्रोडक्ट हम खरीद रहे हैं, उसे अलग से हम खुद बनाएं। हमारी इंडस्ट्री हो और हम उस पर काम करके अपने ही प्रोडक्ट को दुगना करने का प्रयत्न करें। उस पर भी काम किया जा रहा है।
कंसल्टेंट हर्षवर्धन ने कहा कि युवा पांच घंटे अपना मोबाइल पर खराब करता है, लेकिन उसके पास विजन भी है। डिजिटल लाइब्रेरी का कॉन्सेप्ट भी। गांव में अब फिजिकल लाइब्रेरी नहीं, वहां डिजिटल लाइब्रेरी बन रही है। क्लाउड किचन भी इसका उदाहरण है। युवाओं को उन ऐप का भी इस्तेमाल करना चाहिए, जिनसे कुछ नई सीख मिले। सीखो एप भी इसका एक हिस्सा है।
हर्षवर्धन-कंसल्टेंट
-

अमर उजाला के एमएसएमई कॉन्क्लेव के सत्र में उपस्थित वक्ता।