फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Disabled goverment employee vehicle allowance increased.

सरकारी कर्मचारियों के लिए है ये खुशखबरी

Sun, 16 Nov 2014 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 16 Nov 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
Disabled  goverment employee vehicle allowance increased.

सरकार ने सरकारी विभागों में कार्यरत निशक्त कर्मचारियों के वाहन भत्ते बढ़ा दिये हैं। छह साल बाद यह बढ़ोत्तरी हुई है। इससे कर्मचारियों को 150 रुपये से लेकर 250 रुपये तक का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


निशक्त कर्मियों को बढ़ा हुआ भत्ता एक नवंबर से दिया जायेगा। विकलांग जन विकास विभाग ने इसके औपचारिक आदेश जारी कर दिये हैं।

सरकार शारीरिक रूप से अक्षम (निशक्तजन) कर्मचारियों को अपने कार्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए वाहन भत्ता देती है।

12 मई 2008 के बाद से यह वाहन भत्ता नहीं बढ़ाया गया था। इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने इनके वाहन भत्ते में इजाफा कर दिया है।

किसे कितना मिलेगा वाहन भत्ता

इसमें अलग-अलग ग्रेड पे पर अलग इजाफा हुआ है। इस बढ़त के बाद अब 1800 ग्रेड पे वालों को 400 रुपए, 1900 से 2800 ग्रेड पे वालों को 60 रुपए, 4200 से ज्यादा ग्रेड पे वालों को 750 रुपए, प्रधानाध्यापक को 750 और अध्यापक को 600 रुपए वाहन भत्ता मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed