{"_id":"618c2a692b57ea21421bd764","slug":"director-of-hello-ride-azam-ali-arrested-lucknow-news-lko6038601159","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलो राइड कंपनी का 25 हजार का इनामी निदेशक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलो राइड कंपनी का 25 हजार का इनामी निदेशक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सैकड़ों लोगों को निवेश के नाम पर मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर ठगी करने वाली कंपनी हेलो राइड के निदेशक आजम अली को एसटीएफ ने चिनहट में कठौता झील के पास से बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। कंपनी के खिलाफ हजरतगंज, विभूतिखंड समेत कानपुर के ठगी में 11 केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी निदेशक आजम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
एसटीएफ के अधिकारी के मुताबिक, हेलो राइड कंपनी, इनफि निटी वर्ड इंफ्रावेंचर कंपनी और ओजोन इनफिनिटी वर्ड एग्रो प्रोड्यूसर नाम की कंपनी संचालित करने वाला जालसाज आजम अली मूलरूप से बलरामपुर का रहने वाला है। उसके पास से एक लग्जरी कार, मोबाइल व नकदी बरामद की है। कंपनी ने पांच साल में 100 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है।
एसटीएफ के मुताबिक, 2018 में आजम ने हेलो राइड नाम की कंपनी शुरू की। कंपनी में निखिल कुशवाहा, अभय कुशवाहा, नीलम वर्मा, राजेश पांडेय, रागिनी गुप्ता व शकील अहमद निदेशक थे। कंपनी का कार्यालय विभूतिखंड के साइबर हाइट्स की 8वीं मंजिल पर था। यह कंपनी बाइक टैक्सी चलाने के नाम पर ग्राहकों से 61,000 रुपये जमा करने के बदले प्रति माह 9582 रुपये देने का लालच देकर रुपये ऐंठती थी। कंपनी ने लखनऊ व फतेहपुर के साथ ही बिहार, पंजाब और नोएडा में भी कार्यालय खोला था।