बीएड दाखिले के दिशा-निर्देश जारी, यहां देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में बीएड में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म फरवरी में मिलने शुरू हो जाएंगे। शासन ने वर्ष 2015-16 में दाखिले के लिए समय-सारिणी तय कर दी है।
प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा कल्पना अवस्थी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में तय किया गया कि दाखिले की प्रक्रिया फरवरी में शुरू होगी और 1 जुलाई को खत्म हो जाएगी।
बैठक में बीएड की प्रवेश प्रक्रिया के लिए 1987 में बनी नियमावली में संशोधन पर चर्चा हुई। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में दाखिले से संबंधित नई नियमावली जल्द तैयार की जाएगी।
शासन ने इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी लखनऊ विश्वविद्यालय को सौंपी है। बैठक में निर्देश दिया गया कि पारदर्शितापूर्ण ढंग से प्रवेश परीक्षा करवाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
सिर्फ एक ही बार होगी काउंसलिंग
इस बार बीएड में दाखिले के लिए सिर्फ एक ही काउंसलिंग होगी जो 25 दिनों चलेगी। सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी वेबसाइट अपडेट रखें और उस पर बीएड की सीटों के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करवाएं।
काउंसलिंग के माध्यम से भरी व खाली सीटों का ब्यौरा रोजाना अपडेट किया जाएगा।
बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव, संयुक्त सचिव व संयुक्त शिक्षा निदेशक के साथ ही लखनऊ विश्वविद्यालय, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद, कानपुर विश्वविद्यालय, आगरा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार भी शामिल थे।