फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Direct flight from Lucknow to Ghaziabad soon

Lucknow News: लखनऊ से गाजियाबाद की सीधी उड़ान जल्द

Tue, 17 Feb 2026 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Direct flight from Lucknow to Ghaziabad soon
अमाैसी एयरपोर्ट लखनऊ। 
लखनऊ। स्टार एयर जल्द ही लखनऊ से गाजियाबाद के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू कर सकती है। इसके मार्च के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। रूट पर यात्रियों के लोड आदि का सर्वे चल रहा है। एयरलाइंस ने इस विमान सेवा को अपने शेड्यूल में तो शामिल कर लिया है, लेकिन जानकारियां अभी साझा नहीं की गई हैं। न ही बुकिंग शुरू हुई है।
विज्ञापन



एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम उड़ान योजना के तहत सस्ती व किफायती विमान सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसी के तहत ही लखनऊ से प्रयागराज, किशनगढ़, इंदौर आदि के लिए विमान सेवाएं शुरू की गई थीं। यात्रियों की कमी के कारण ये सेवाएं बंद कर दी गईं। स्टार एयर की लखनऊ से ओडिशा के झारसुंगड़ा के लिए जो विमान सेवा थी, उसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। लखनऊ से अजमेर के किशनगढ़ की सेवा भी बंद है। अब गाजियाबाद के हिंडन को शेड्यूल में शामिल किया गया है जो मार्च के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। एयरलाइंस यह भी सर्वे कर रही है कि लखनऊ से दिल्ली जाने वाले कितने यात्री गाजियाबाद या यूपी की सरहद वाले जिलों के हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed