फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dios practical exam

Lucknow News: 12वीं प्री-बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पांच से

Wed, 03 Jan 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 03 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
dios practical exam
लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से जुड़े 12वीं कक्षा की प्री बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं इसी सप्ताह शुरु होंगी। विभाग के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक, बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पांच जनवरी से शुरू होंगी, जबकि प्री बोर्ड की लिखित परीक्षा 13 जनवरी से होंगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड से जुड़े सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में होनी हैं। इससे पहले प्री बोर्ड की प्रयोगात्मक व लिखित परीक्षाएं जनवरी के अंत तक खत्म होनी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के मुताबिक, विद्यालय स्तर पर होने वाली कक्षा 12 की प्री बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं पांच से 12 जनवरी के मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की ओर से कराई जाएंगी। नौवीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं और 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 13 जनवरी से 22 जनवरी के मध्य कराई जाएंगी।
विज्ञापन

परीक्षा की सीसीटीवी रिकाॅर्डिंग रखना जरूरी
प्री-बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी कंट्रोल रूम से होगी। परीक्षाओं के आयोजन की सीसीटीवी रिकाॅर्डिंग प्रधानाचार्यों द्वारा डीसीआर में सुरक्षित रखनी होगी। मांगने पर मुख्यालय को देना होगा। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा, नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा, जबकि इंटरमीडिएट की खेल एवं शारीरिक शिक्षा का प्राप्तांक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के जरिये परिसर की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed