फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dinesh Shukla was elected president and Ram Gopal Shukla was elected general secretary

Lucknow News: दिनेश शुक्ल अध्यक्ष व रामगोपाल शुक्ला चुने गए महामंत्री

Tue, 28 May 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 28 May 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dinesh Shukla was elected president and Ram Gopal Shukla was elected general secretary
मॉडल बार चुनाव में विजेता अध्यक्ष दिनेश शुक्ल व अन्य।  - फोटो : संवाद
श्रावस्ती। मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री सहित चार पदों के लिए मतदान कराया गया। देर शाम तक चली मतगणना में दिनेश शुक्ल अध्यक्ष, रामगोपाल शुक्ला महामंत्री, राधेश्याम वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा पंकज पांडेय संयुक्त मंत्री प्रशासन चुने गए। शेष पद पर आम सहमति बन जाने के कारण पदाधिकारी निर्विरोध चयनित हुए।
विज्ञापन

सदर तहसील भिनगा सभागार में मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव कराया गया। इसमें कुल 429 अधिवक्ता मतदान के लिए पंजीकृत थे। अध्यक्ष पद पर हुए मतदान में दिनेश कुमार शुक्ला 178 मत प्राप्त कर विजेता बने। उनके प्रतिद्वंद्वी कृष्ण कुमार त्रिपाठी को 100, सुरेश चंद्र तिवारी को 94, जगराम वर्मा को 31 तथा अवधेश आर्य को मात्र 19 मत मिले। जबकि तीन मत अवैध घोषित हुआ। वहीं महामंत्री पद पर रामगोपाल शुक्ला को 166, सतीश मौर्य को 145 व रविशंकर पाठक को 113 मत मिले। जबकि एक मत अवैध घोषित हुआ। महामंत्री पद पर रामगोपाल शुक्ला को 21 मतों से विजेता घोषित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 181 मत पाकर राधेश्याम वर्मा विजेता बने। उनके प्रतिद्वंद्वी चन्द्र भूषण तिवारी को 143 व मोहम्मद नसीम को 93 मत मिले। जबकि सात मत अवैध घोषित हुआ। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर पंकज पांडे 265 मत पाकर विजेता बने। उनके प्रतिद्वंद्वी रत्नेश्वर पांडेय अमन को 159 मतों पर संतोष करना पड़ा। इस दौरान एक मत अवैध घोषित हुआ। वहीं शेष पदों पर पहले ही आम सहमति बन जाने के कारण पदाधिकारी निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed