{"_id":"5c3dd815bdec22739950b400","slug":"dinesh-sharma-on-sp-and-bsp-alliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीती हुई सीटें कांग्रेस को ही बेच देगा सपा-बसपा गठबंधन: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीती हुई सीटें कांग्रेस को ही बेच देगा सपा-बसपा गठबंधन: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा
Tue, 15 Jan 2019 06:24 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 15 Jan 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि सपा-बसपा-कांग्रेस सब आपस में मिले हुए हैं। जनता को भ्रम में नहीं रहना चाहिए। गठबंधन जो भी सीटें जीतेगा वह कांग्रेस को ही बेच देगा। ये दल और नेता का गठबंधन है। इसमें कार्यकर्ता कहीं नहीं हैं। दिनेश शर्मा लोकभवन के मीडिया सेंटर में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में एनडीए 2014 से भी ज्यादा सीटें यूपी में जीतेगा और केंद्र में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
विज्ञापन
वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा ये कहने पर कि गठबंधन से डरकर भाजपा ने अखिलेश यादव के पीछे सीबीआई लगा दी है, पर दिनेश शर्मा ने कहा कि खनन घोटाले की जांच हाईकोर्ट के आदेश पर करवाई जा रही है। इसमें किसी को भ्रम नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को राजस्थान व मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस के बराबर वोट मिले हैं लेकिन हम वहां सरकार नहीं बना पाए हैं। लोकसभा चुनाव में जनता एक बार फिर भाजपा को समर्थन देगी। आज 16 राज्यों में भाजपा की सरकार है। भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर हराना मुश्किल है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करना शुरू कर दिया है। हम जवाबदेह और पारदर्शी सरकार के रूप में काम कर रहे हैं। मायावती पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कभी वह खुद को जिंदा देवी बताकर चढ़ावा चढ़ाने की बात कहती थीं और अब भाजपा पर आरोप लगा रही हैं।
उन्होंने कहा कि हमने पार्कों में सिर्फ नमाज ही नहीं रोकी बल्कि पूजा भी रोकी गई है। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है।