{"_id":"59cfb4e74f1c1bb6538b50d5","slug":"dinesh-sharma-and-governor-ram-naik-in-ramleela","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के डिप्टी सीएम का ऐलान, रामलीला का मंचन सरकारी खजाने से होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के डिप्टी सीएम का ऐलान, रामलीला का मंचन सरकारी खजाने से होगा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 30 Sep 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
रामलीला में जनता को सम्बोधित करते डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा।
- फोटो : amar ujala
यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने लखनऊ में रामलीला के पौराणिक महत्व की बात कही और रामलीला का मंचन सरकारी खजाने से कराने का ऐलान किया। उन्होंने यह घोषणा विजयदशमी पर ऐशबाग में आयोजित कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लखनऊ की रामलीला का पौराणिक महत्व है। गोस्वामी तुलसीदास जी भी यहां रामलीला का मंचन करने आए थे। उन्होंने कहा कि लखनऊ के नवाब ने आधी जमीन ईदगाह और आधी जमीन रामलीला समिति को दी थी।
विज्ञापन
इस मौके पर राज्यपाल राम नाईक भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि तीन साल पूरे हो गए औऱ चौथा साल चल रहा है। ये मेरा सौभाग्य है कि हर साल यहाँ आकर रामलीला देखने का अवसर मिल रहा है। आज यहां आए तो पिछले वर्ष की याद आयी जब मोदी जी यहां आए थे।
विज्ञापन
ये पहला अवसर था जब प्रधानमंत्री दिल्ली की रामलीला की बजाय लखनऊ की रामलीला में पधारे। लखनऊ की रामलीला ने पूरी दुनिया को बताया कि रामलीला का मंचन कैसे होता है। इंडोनेशिया थाईलैंड समेत कई देशों में रामलीला का मंचन होता है। मुस्लिम भी करते है।
Trending Videos
रामलीला के लिए राम भक्त होना जरूरी
राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : amar ujala
राज्यपाल बोले, रामलीला के लिए हिन्दू नही रामभक्त होना जरूरी है। विजय के बाद लक्ष्मण ने राम से कहा था ये सोने की लंका है यहीं रहते है लेकिन राम ने कहा मातृभोमि और जनता से बड़ा कोई नही। मैं आप सबको 18 oct का आमंत्रण देता हूँ अयोध्या उत्सव के लिए। वहां पूरी दुनिया के लोग आ रहे है।