{"_id":"58b1342b4f1c1b701cb25840","slug":"dimple-yadav-rally-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिम्पल ने मोदी को बताया झूठ का पिटारा, कसाब को दिया नया फुलफॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिम्पल ने मोदी को बताया झूठ का पिटारा, कसाब को दिया नया फुलफॉर्म
टीम डिजिटल/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Sat, 25 Feb 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
डिंपल यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से सांसद डिम्पल यादव शनिवार को जनसभा को संबोधित करने गोंडा के मेहनौन क्षेत्र में पहुंची। यहां उन्होंने मोदी को निशाने पर लिया और सपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाईं।
डिम्पल ने कहा, यूपी का चुनाव हमारे बच्चों के भविष्य का चुनाव है। चुनावी भाषणों के दौरान चले फुल फॉर्म के ट्रेंड के बीच डिम्पल ने कसाब का नया मतलब बताया, क से कंप्यूटर, स से स्मार्टफोन, ब से बहनों के लिए बहुत सारी योजनाएं हैं। बता दें कि अमित शाह ने एक चुनावी रैली के दौरान बयान दिया था कि कसाब में क का मतलब कांग्रेस, स का मतलब सपा और ब का मतलब बसपा है।
डिम्पल ने कहा, हम एंबुलेंस सेवा दे रहे हैं, आने वाले समय में जानवरों के लिए भी एंबुलेंस और दवाई आपके गांव तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा, बीजेपी के लोग कानून व्यवस्था को लेकर झूठ बोलते हैं। केंद्र सरकार ने यूपी के साथ सौतेला व्यवहार किया है।

डिम्पल ने अखिलेश को यूपी का बेटा बताते हुए कहा, बाहर से आया एक सांसद लोगों को बहका रहा है। उन्होंने मोदी को झूठ का पिटारा बताया।