फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dilapidated yellow house collapsed with loud noise

Lucknow News: तेज आवाज के साथ भरभराकर ढही जर्जर पीली कोठी

Mon, 05 Feb 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 05 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated yellow house collapsed with loud noise
रायबरेली । शहर के खालीसहाट मोहल्ले में रविवार सुबह उस समय भगदड़ मच गई, जब ऐतिहासिक पीली कोठी तेज आवाज के साथ भरभराकर ढह गई। भवन के मलबे की चपेट में आकर दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोठी के आसपास कोई मौजूद नहीं था। अचानक भवन के गिरने से राहगीरों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


मोहल्ला खाली सहाट में बनी पीली कोठी का एक बड़ा हिस्सा रविवार को गिर गया। यह कोठी साल 1888 में बनी थी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मीर वाजिद अली ने इसका निर्माण कराया था। नागरिक अली सरवर ने बताया कि मीर वाजिद अली के निधन के बाद इस कोठी की देखरेख मुतवल्ली की ओर से की जाती थी। पिछले कई वर्षों से यह कोठी जर्जर हो गई थी। इसे लेकर प्रशासन को भी अवगत कराया गया था।
विज्ञापन

भवन को संरक्षित करने के लिए वक्फ बोर्ड और पुरातन विभाग को भी पत्र लिखे गए। भवन जर्जर होने के कारण इसके आसपास किसी को जाने नहीं दिया जाता था। दो साल पहले भवन में एक दरार बन गई थी, जिस कारण इसके गिरने की आशंका बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि भवन ढहने की सूचना मिली है, लेकिन उसका पालिका से कोई लेनादेना नहीं है।

कांग्रेस के संस्थापक एओ ह्मूम ने यहां की थी बैठक
करीब 6.5 बिस्वा में बनी यह कोठी अंग्रेजी हुकूमत के दौरान हुए सितम की गवाह रही है। पीली कोठी में कांग्रेस के पहले संस्थापक एओ ह्मूम और एनी बेसेंट ने बैठक की थी। क्रांतिकारी मीर बकार को उनके 18 साथियों के साथ सन 1900 में अंग्रेजी पुलिस ने इसी कोठी से गिरफ्तार किया था।


कभी भी गिर सकता कोठी का पिछला हिस्सा
रविवार को अचानक भवन के आगे का एक हिस्सा हल्का दरका तो लोग इधर-उधर हो गए और फिर देखते ही देखते इमारत का अगला पूरा हिस्सा गिर गया। पीली कोठी के गिरते ही खाली सहाट में अफरातफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे लोग जहां थे वहीं पर ठिठक गए। भवन जब गिरा तो उसके मलबे से एक ई-रिक्शा और कार क्षतिग्रस्त हो गई। काफी देर तक सड़क पर यातायात रुका रहा। उसके बाद स्थिति सामान्य हुई। पीछे का हिस्सा भी पूरी तरह से जर्जर है और उसके भी कभी भी गिरने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed