फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Digital payment starts in KGMU.

KGMU: केजीएमयू में डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू, सभी यूपीआई वॉलेट, क्रेडिट व डेबिट कार्ड मान्य

Tue, 18 Jul 2023 01:41 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 18 Jul 2023 01:41 PM IST
सार

केजीएमयू में अब नकद भुगतान जरूरी नहीं होगा। डिजिटल भुगतान की सुविधा मिलेगी। इससे खुले पैसे और नकद देने के झंझट से भी मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन
Digital payment starts in KGMU.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

केजीएमयू में अब मरीजों को फीस और अन्य सुविधाओं के लिए नगद भुगतान से राहत मिलेगी। अब वे डिजिटल माध्यम से भी भुगतान कर सकेंगे। डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ ही मरीजों को पेटीएम, गूगल पे आदि के माध्यम से भी डिजिटल लेनदेन करने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. सुधीर सिंह ने बताया कि मई 2023 से पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह सुविधा ट्रायल के आधार पर शुरू की गई थी। अस्पताल सूचना प्रबंधन प्रणाली (एचएमआईएस)-ई-अस्पताल (एनआईसी, नई दिल्ली द्वारा) के साथ डिजिटल गेटवे के एकीकरण को निरंतर मजबूत करने के बाद अब यह सुविधा सामान्य रूप से शुरू की जा रही है। डिजिटल भुगतान के लिए यूपीआई वॉलेट, सभी डेबिट और क्रेडिट कार्ड मान्य हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 1573 एएनएम को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र, बोले- स्वास्थ्य शिक्षा में लगातार विकास कर रहा यूपी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: यूपी में 2009 वाला जादू फिर दोहराना चाहती है कांग्रेस, सूबे की 21 सीटों पर खास फोकस


इन काउंटरों पर सुविधा की शुरुआत
फिलहाल यह सुविधा मुख्य पीआरओ बिल्डिंग, ट्रॉमा सेंटर, क्वीन मैरी अस्पताल, शताब्दी अस्पताल, यूरोलॉजी विभाग, पैथोलॉजी विभाग, आरएएलसी जैसे कुछ प्रमुख नकदी संग्रह काउंटरों पर उपलब्ध है। जल्द ही बाकी के काउंटर पर भी यह सेवा मिलेगी।

हार्ट और इंप्लांट के मामलों में मिलेगी सहूलियत
इस समय केजीएमयू में ट्रांसप्लांट के साथ ही हार्ट और इंप्लांट आदि के लिए मरीजों को बड़ी रकम चुकानी पड़ती है। अभी तक डिजिटल भुगतान की सुविधा न होने की वजह से मरीजों को बड़ी रकम का नगद भुगतान करना पड़ता था। इसमें काफी जोखिम रहता था। कई बार खुले पैसे की समस्या भी आती थी। यह सुविधा शुरू होने के बाद इनसे भी मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed