{"_id":"86ac16b18a92b452afd905b870364237","slug":"digital-business-on-boom-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार की तरक्की का नया हीरो ‘डिजिटल बिजनेस’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार की तरक्की का नया हीरो ‘डिजिटल बिजनेस’
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 01 Jun 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में तेजी से बढ़ते इंटरनेट के प्रसार और सोशल मीडिया पर लोगों की मौजूदगी अब बिजनेस का रास्ता भी दिखा रही है। इसके लिए अब पॉलिसी बनाए जाने की जरूरत भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सोशल एवं डिजिटल मीडिया का व्यापार की तरक्की में योगदान विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इंटरप्रिन्यॉरशिप को प्रोत्साहित करने के लिए काम कर रही संस्था द इंडो-यूएस इंटरप्रिन्यॉरशिप (टीआईई) ने जयपुरिया इंस्टीट्यूट में शहर के उद्यमियों, कंपनी प्रोफेशनल्स और कामकाजी लोगों के लिए वर्कशॉप की।
विज्ञापन
यह वर्कशॉप लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित की गई। वर्कशॉप में टीआईई के कोऑर्डिनेटर और कोर टीम सदस्य गौरव यादव ने कहा कि लखनऊ में इसकी काफी संभावना है।
विज्ञापन
अगर सोशल और डिजीटल मीडिया का उपयोग किया जाए तो बिजनेस को काफी बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए हालांकि उन्होंने लगातार वर्कशॉप, सेमिनार का आयोजन जागरूकता के लिए जरूरी बताया।
टीआईई के सदस्य आलोक मिश्रा ने बताया कि उनकी संस्था यूपी के उद्यमियों के लिए लगातार काम कर रही है। उनके सहयोग के लिए हम हमेशा मौजूद हैं।
उन्होंने बताया कि आपसी सहभागिता से डिजिटल बिजनेस को गुणवत्ता देने में भी मदद मिलेगी। इस दौरान मुख्य वक्ता मैडमा इन्फोमेटिक्स के सीईओ हर्ष जायसवाल ने ‘ओपन सोर्स इन बिजनेस’ पर अपनी बात कही।