फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Diesel theft accused dies in suspicious circumstances, dead body found on track side

Lucknow News: संदिग्ध हालात में डीजल चोरी के आरोपी की मौत, ट्रैक किनारे मिला शव

Mon, 14 Aug 2023 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Diesel theft accused dies in suspicious circumstances, dead body found on track side
लखनऊ। उत्तर रेलवे के डीजल शेड से 215 लीटर डीजल चोरी के आरोपी रहे राजीव कुमार मिश्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।
विज्ञापन

उनका शव रविवार को तेजीखेड़ा रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। वह डीजल शेड में कार्यालय अधीक्षक पद पर कार्यरत थे।
गत बृहस्पतिवार को उत्तर रेलवे के आलमबाग स्थित डीजल शेड से 215 लीटर तेल चोरी के आरोप में आशियाना के सेक्टर एच में एलडीए कॉलोनी निवासी राजीव कुमार मिश्र को आरोपी बनाया गया था।
आरपीएफ की ओर से मामला दर्ज कर रेलवे कोर्ट में शुक्रवार को पेश किया गया, जहां जमानत मिल गई थी। आरपीएफ तेल चोरी के मामले में अन्य अफसरों व कर्मचारियों से पूछताछ कर रही थी। इस बीच रविवार को राजीव कुमार मिश्र का शव ट्रैक किनारे मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आलमबाग थाने के कार्यवाहक प्रभारी शिवशंकर महादेवन ने बताया कि तेजीखेड़ा ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान उसके बेटे अंकुर मिश्र ने अपने पिता राजीव मिश्र (58) के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन से बंद था मोबाइल
जमानत मिलने के बाद से राजीव का सीयूजी नंबर बंद था। उनके सहकर्मियों ने बताया कि मोबाइल बंद होने से राजीव से बात नहीं हो पा रही थी। सहकर्मियों ने हत्या की आशंका जताई है।


कमीशन के खेल में गई जान!
डीजल शेड से जुड़े सूत्रों को कहना है कि डीजल चोरी के मामले लगातार सामने आए हैं। इसे रोकने के तमाम प्रयास हुए जो नाकाफी साबित हुए। राजीव के खिलाफ जिस चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया, उसके पीछे आरपीएफ को कमीशन नहीं मिलने की बात बताई जा रही है। गिरफ्तारी के दौरान राजीव कुमार ने उन्हें फंसाने का आरोप आरपीएफ के कुछ अफसरों व कर्मचारियों पर लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed